Shahdol SECL mine accident, OCM mine Shahdol, dumper operator death, SECL open cast mine news, MP mine accident, शहडोल खदान हादसा, एसईसीएल ओपन कास्ट माइन, डंपर ऑपरेटर मौत, खदान में डूबा डंपर, शहडोल समाचार
शहडोल में ड्राइवर समेत खदान में डूबा डंपर : हादसे के 3 महीने बाद डंपर ऑपरेटर का कंकाल बरामद, खदान की गहराई 100 फीट से अधिक
Tue, Jan 6, 2026
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के धनपुरी क्षेत्र में स्थित एसईसीएल की ओपन कास्ट माइन (OCM) में हुए हादसे के तीन महीने बाद बड़ा अपडेट सामने आया है। 11 अक्टूबर 2025 को हुए हादसे में लापता डंपर ऑपरेटर अनिल कुशवाहा का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया। रीवा निवासी अनिल कुशवाहा का कंकाल डूबे हुए डंपर के अंदर से मिला है।
यह हादसा उस समय हुआ था जब बंद पड़ी खदान में मिट्टी भरने का काम चल रहा था। इसी दौरान डंपर चालक अनिल कुशवाहा सहित पूरा डंपर गहरे पानी में जा गिरा और पूरी तरह डूब गया। घटना के बाद से ही अनिल कुशवाहा लापता थे।
रेस्क्यू में आई थी बड़ी मुश्किल
हादसे के तुरंत बाद एनडीआरएफ और एसडीईआरएफ अनूपपुर की टीमों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया था। लेकिन खदान की गहराई 100 फीट से अधिक होने और भारी मात्रा में पानी भरे होने के कारण उस समय रेस्क्यू में सफलता नहीं मिल सकी थी।
पानी कम होते ही दिखा डूबा हुआ डंपर
घटना के बाद से खदान से लगातार पानी निकालने और मिट्टी भरने का काम जारी था। जैसे ही पानी का स्तर काफी कम हुआ, मंगलवार को एसईसीएल प्रबंधन को डूबा हुआ डंपर नजर आया। इसके बाद तुरंत प्रशासन को सूचना दी गई।
एसडीईआरएफ ने निकाला कंकाल
कलेक्टर के निर्देश पर शहडोल से एसडीईआरएफ की 8 सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। प्रभारी कोलम सिंह के नेतृत्व में टीम ने डंपर के अंदर से अनिल कुशवाहा का शव कंकाल के रूप में बाहर निकाला।
डंपर निकालने की कोशिश जारी
शव मिलने के बाद अमलाई ओपन कास्ट माइन क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। एसडीईआरएफ और एसईसीएल प्रबंधन की टीम अब डंपर को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है।