mpcg news update
गरियाबंद में खून से लहूलुहान सड़क : 4 युवकों की रोड़ पर बिछी लाश, कहीं बस ने कुचला तो कहीं रफ्तार का कहर, पढ़िए खूनी सड़क की कहानी
Fri, Feb 20, 2026
Chhattisgarh Gariaband Road Accident 4 Death:
गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक के बाद एक हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों ने पूरे इलाके को दहला दिया।
रात करीब 8 बजे से 9 बजे के बीच हुए इन हादसों में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद देवभोग अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
पहला हादसा: उरमाल रोड पर बस से टकराई बाइक
Chhattisgarh Gariaband Road Accident 4 Death:
पुलिस के अनुसार, उरमाल रोड पर एक बाइक सवार लहराते हुए जा रहा था। इसी दौरान वह सामने से आ रही यात्री बस से टकरा गया। हादसे में गुढियारी निवासी अजय मांझी की मौके पर ही मौत हो गई।
दूसरा हादसा: एनएच-130सी पर दो बाइकों की भिड़ंत
Chhattisgarh Gariaband Road Accident 4 Death:
नेशनल हाईवे 130सी पर झराबहाल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दरलीपारा निवासी डोमार सिंह ध्रुव (25 वर्ष), जांगड़ा निवासी योगेश कुमार यदु (26 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।
तीसरा हादसा: बर्बहाली में अज्ञात बड़े वाहन की टक्कर
Chhattisgarh Gariaband Road Accident 4 Death:
बर्बहाली क्षेत्र में एक बाइक सवार को किसी बड़े वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में हरिराम मांझी (24 वर्ष) की मौके पर ही जान चली गई। वहीं, इस दुर्घटना में भविष्य ध्रुव और परमानंद गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को हायर सेंटर रेफर
देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. प्रकाश साहू ने बताया कि दोनों घायलों की हालत गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पुलिस कर रही जांच
Chhattisgarh Gariaband Road Accident 4 Death:
देवभोग थाना प्रभारी फैजुल शाह हुदा ने बताया कि तीन अलग-अलग हादसों में कुल चार लोगों की मौत हुई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी में रखवाया गया है। मार्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है और हादसों के कारणों की जांच की जा रही है।
लगातार हुए इन हादसों ने देवभोग क्षेत्र को झकझोर दिया है। स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा और रात के समय यातायात नियंत्रण को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
Stock Market to Open on Sunday : शेयर बाजार में रविवार को F&O और कमोडिटी में ट्रेडिंग, जानिए टाइमिंग और संडे को खुलने की वजह ?
Sat, Jan 17, 2026
Stock Market to Open on Sunday: स्टॉक मार्केट आमतौर पर शनिवार और रविवार को बंद रहता है, लेकिन इस बार एक खास वजह से BSE और NSE रविवार, 1 फरवरी को खुले रहेंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि उस दिन देश का सबसे बड़ा आर्थिक कार्यक्रम होने वाला है; हर साल की तरह, उस दिन केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी, और बजट का स्टॉक मार्केट पर सीधा असर पड़ता है। यही वजह है कि स्टॉक एक्सचेंजों ने निवेशकों को उस दिन ट्रेडिंग की सुविधा देने का फैसला किया है।
दोनों स्टॉक एक्सचेंज – BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) और NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) – ने अलग-अलग सर्कुलर जारी कर बताया है कि बजट के दिन लाइव ट्रेडिंग सेशन होगा।
इसका मतलब है कि निवेशक उस दिन सामान्य ट्रेडिंग दिन की तरह ही शेयर खरीद और बेच सकेंगे। ट्रेडिंग सिर्फ इक्विटी सेगमेंट में ही नहीं, बल्कि F&O (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) और कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में भी खुली रहेगी।
ट्रेडिंग का समय क्या होगा?
ट्रेडिंग का समय सामान्य दिनों जैसा ही रहेगा।
प्री-ओपन सेशन: सुबह 9:00 बजे से 9:08 बजे तक
नॉर्मल ट्रेडिंग: सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक
बजट के दिन मार्केट खोलने का क्या फायदा है?
जब बजट की घोषणा होती है, तो टैक्स, सरकारी खर्च, सब्सिडी, इंफ्रास्ट्रक्चर, बैंकिंग और मिडिल क्लास को राहत से जुड़ी घोषणाओं से स्टॉक मार्केट में काफी उतार-चढ़ाव होता है। मार्केट खुला रहने से निवेशक अगले दिन तक इंतजार करने के बजाय तुरंत प्रतिक्रिया दे सकते हैं – शेयर खरीद या बेच सकते हैं।
1 फरवरी को T+0 सेटलमेंट उपलब्ध नहीं होगा
BSE ने अपने सर्कुलर में साफ किया है कि T+0 सेटलमेंट सेशन और सेटलमेंट डिफॉल्ट से जुड़ा नीलामी सेशन रविवार, 1 फरवरी, 2026 को नहीं होगा। इसका मतलब है कि उस दिन सिर्फ ट्रेडिंग होगी।
न सिर्फ मार्केट के लिए बल्कि संसद के लिए भी एक खास मौका
यह न सिर्फ मार्केट के लिए बल्कि संसद के लिए भी एक खास मौका है। 2000 के बाद यह पहली बार होगा जब केंद्रीय बजट संसद में रविवार को पेश किया जाएगा। हालांकि, पहले भी शनिवार को बजट पेश किया जा चुका है।
2025 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट पेश किया था, और उससे पहले, 28 फरवरी 2015 को तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी शनिवार को ही बजट पेश किया था।