Love Affair Murder Case
MP में सन्नाटा, साजिश और फायरिंग : जीजा के भाई के प्यार में पागल माशूका की क्रूरता, मैसेज-इशारा और पीठ पर दागी गई गोली, पत्नी ने लिखी कत्ल की स्क्रिप्ट
Sat, Apr 11, 2026
Bhind Murder Case Full Story:
तारीख 9 अप्रैल। वक्त रात 8:30 बजे। जगह भिंड जिले
(Bhind Murder Case)
का अटेर थाना क्षेत्र। चंबल के बीहड़ों से घिरा वह रास्ता न सिर्फ सुनसान था, बल्कि सरसराती हवाओं में मौत की आहट भी महसूस हो रही थी। यहीं एक खौफनाक साजिश रची गई। पत्नी ने अपने जीजा के भाई को मैसेज भेजा ‘आज मौका पक्का है।’ उसने अपने ही पति की हत्या की पूरी स्क्रिप्ट तैयार कर ली। पर्स गिराकर बाइक रुकवाने का इशारा किया गया।
इसके बाद हुआ वो, जो किसी सनसनीखेज फिल्म से कम नहीं था। पीछे से आए शूटरों ने 12-बोर के
(Bhind Murder Case)
अवैध देसी कट्टे से गोली चला दी। गोली लगते ही पति वहीं ढेर हो गया। लेकिन इस कातिलाना मंजर का एक और साक्षी था। पति-पत्नी की तीन साल की मासूम बेटी।
Bhind Murder Case Full Story
वह अपनी मां के पल्लू से चिपकी, सहमी आंखों से देखती रही कि कैसे उसके पिता की जान ली जा रही है। बाद में पत्नी ने लूटपाट की झूठी कहानी गढ़ी, लेकिन पुलिस जांच में
(Bhind Murder Case)
हकीकत की परतें खुल गईं। सच वही है, जो उस तीन साल की बच्ची की आंखों ने देखा।
Bhind Murder Case | Crime News MP | Wife Lover Murder Plot
भिंड से गांव लौट रहा था परिवार
एसपी असित यादव के मुताबिक, नीलेश जाटव पत्नी रूबी और तीन साल की बेटी के साथ भिंड से गांव खिरिका लौट रहा था। जैसे ही वे अटेर थाना क्षेत्र के रमटा गांव के पास चंबल के बीहड़ इलाके में पहुंचे।
Love Affair Murder | Extra Marital Affair Crime | Breaking Crime News
भिंड से निकलते ही रूबी ने प्रेमी विशाल जाटव को मैसेज कर लोकेशन और समय की जानकारी दी थी। उसने रमटा गांव के पास मिलने का इशारा किया, ताकि सुनसान इलाके में वारदात हो सके।
साजिश के तहत पर्स गिराकर गाड़ी रुकवाई
रास्ते में रूबी ने साजिश के तहत पर्स सड़क पर गिराया। पति से उसे उठाने के लिए बाइक रुकवाई। जैसे ही नीलेश उतरा, वह बेटी को लेकर किनारे हट गई। यह हमले का तय संकेत था।
Murder Planning Execution | Shooter Attack Case
पुलिस के मुताबिक, नीलेश जाटव को पीछे से गोली मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, अभी तक स्पष्ट नहीं है कि कितनी गोलियां चलाई गईं। हमले में पिस्टल या कट्टे का इस्तेमाल हुआ। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
पत्नी ने क्यों कराई हत्या- Wife Lover Murder Plot
जांच में सामने आया कि रूबी का जीजा के छोटे भाई विशाल जाटव से शादी से पहले से प्रेम संबंध था। शादी के बाद भी दोनों संपर्क में रहे। नीलेश को इसकी जानकारी हो गई थी। वह विरोध करता था। मर्डर कराकर प्रेमी से शादी करना चाहती थी।
Crime Investigation Update | Police Investigation MP
पुलिस के अनुसार, तनाव और प्रेम संबंध के चलते रूबी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। वारदात के बाद उसने परिजन और रिश्तेदारों को बताया कि अज्ञात बदमाशों ने लूट के इरादे से हमला कर पति की हत्या की।
अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ था शूटर
मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों के बीच शूटर प्रेमी विशाल भी मौजूद रहा। मर्डर स्पॉट में दुख जताने से लेकर अंतिम संस्कार तक में शामिल हुआ, ताकि किसी को संदेह नहीं हुआ। मर्डर केस में उसका नाम न आए।
Shocking Crime Story | Hidden Truth Murder Case
रूबी के मोबाइल से खुला मर्डर का राज
पुलिस को महिला के बयान पर शक हुआ, क्योंकि बदमाशों ने बिना लूटपाट किए वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने रूबी का मोबाइल खंगाला, जिसमें घटना से कुछ मिनट पहले विशाल से बातचीत के साक्ष्य मिले। कॉल डिटेल रिकॉर्ड में भी दोनों के बीच संपर्क पाया गया, जिससे संदेह और गहरा हो गया।
लोकेशन ट्रेस और पूछताछ में खुलासा- Police Investigation
जब पुलिस ने विशाल जाटव की लोकेशन ट्रेस की, तो वह घटना स्थल के आसपास पाई गई। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने साजिश कबूल कर ली। इसके बाद रूबी से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने भी प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की योजना स्वीकार कर ली।
Court Action | आरोपी गिरफ्तार | Crime Case Update
कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेजा, तीसरे की तलाश जारी
एसपी असित यादव ने बताया- मास्टरमाइंड रूबी और उसके बॉयफ्रेंड विशाल जाटव को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। फिलहाल तीसरे आरोपी राजेश कुशवाहा की तलाश जारी है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल हथियार और साजिश की अन्य कड़ियों को जोड़ा जा रहा है।
FAQ (Frequently Asked Questions)
1.
Bhind Murder Case क्या है?
Bhind Murder Case
में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रची। यह वारदात मध्य प्रदेश के भिंड जिले के अटेर थाना क्षेत्र में हुई, जहां सुनसान रास्ते पर शूटर ने पीछे से गोली मारकर हत्या कर दी।
2.
पत्नी ने पति की हत्या क्यों कराई?
पुलिस जांच में सामने आया कि महिला का अपने जीजा के भाई के साथ प्रेम संबंध था। पति को इस रिश्ते की जानकारी हो गई थी और वह इसका विरोध करता था, जिसके चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।
3.
हत्या को अंजाम कैसे दिया गया?
साजिश के तहत महिला ने रास्ते में पर्स गिराकर पति की बाइक रुकवाई। जैसे ही पति बाइक से उतरा, पहले से घात लगाए शूटर ने पीछे से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
4.
पुलिस ने इस मामले का खुलासा कैसे किया?
शुरुआत में महिला ने लूटपाट की झूठी कहानी बताई, लेकिन पुलिस को शक हुआ। मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रेस करने पर साजिश का खुलासा हुआ और आरोपी गिरफ्तार किए गए।
5.
इस केस में अब तक क्या कार्रवाई हुई है?
पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश अभी जारी है।
MP में कातिल ने तड़पा-तपड़पाकर मारा : डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए
Tue, Mar 24, 2026
MP Doctor Wife Murder Conspiracy | Accident Blame | Husband Arrested: सागर में एक डॉक्टर ने पत्नी की हत्या की साजिश रची और 2-2 लाख रुपए का लालच देकर अपने दो किरायेदारों को शामिल किया। पत्नी को कार में जलाकर देखता रहा। फिर वारदात को हादसा साबित करने की कोशिश की, लेकिन अपनी ही कहानी में फंस गया।
MP Doctor Wife Murder Conspiracy | Accident Blame | Husband Arrested: पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी डॉ. नीलेश और उसके दो सहयोगियों रामकृष्ण और शुभम को गिरफ्तार कर लिया है।
MP Doctor Wife Murder Conspiracy | Accident Blame | Husband Arrested: पूछताछ में सामने आया कि जिस मकान में डॉक्टर रहता था, उसी में दोनों सह-आरोपी रामकृष्ण और शुभम कुर्मी किराए से रहते थे। रामकृष्ण और शुभम गढ़ाकोटा में पैथोलॉजी लैब चलाते थे और डॉक्टर नीलेश के क्लिनिक से सैंपल लाते थे।
गला दबाया, बेहोश होने पर कार में ले गया
MP Doctor Wife Murder Conspiracy | Accident Blame | Husband Arrested: पुलिस के मुताबिक, डॉ. नीलेश का गढ़ाकोटा के पास एक गांव में रहने वाली 25 वर्षीय युवती से अफेयर था। इसकी जानकारी जब उसकी पत्नी सीमा को लगी तो विवाद होने लगा। इसके बाद डॉक्टर ने पत्नी को मारने की प्लानिंग रची।
MP Doctor Wife Murder Conspiracy | Accident Blame | Husband Arrested: घटना वाले दिन उसने मारपीट कर पत्नी का गला दबा दिया, जिससे वह अचेत हो गई थी। अचेत सीमा को कार में पटककर साथियों के साथ सागर की ओर निकल गया। बीच में रुका और पेट्रोल डालकर कार में आग लगा दी।
MP Doctor Wife Murder Conspiracy | Accident Blame | Husband Arrested: कार के अंदर पत्नी सीमा जलती रही और आरोपी पति साथियों के साथ सड़क किनारे खड़ा होकर देखता रहा। इसी दौरान उसने ससुराल वालों को फोन लगाकर कार में आग लगने की झूठी सूचना भी दी।
झाड़ियों में मिला कंटेनर और माचिस
शुरुआती पूछताछ में रामकृष्ण और शुभम ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती बरतने पर उन्होंने पूरी कहानी उगल दी। घटना के वक्त कार में मौजूद होने के बावजूद उन्होंने सीमा को बचाने की कोशिश नहीं की थी और न ही पुलिस को सूचना दी थी।
MP Doctor Wife Murder Conspiracy | Accident Blame | Husband Arrested: पुलिस ने वारदात स्थल के पास झाड़ियों में छिपाई गई वह प्लास्टिक का कंटेनर भी जब्त कर लिया है, जिसमें आरोपी डॉक्टर पेट्रोल लेकर आया था। इसके साथ ही आग लगाने में इस्तेमाल की गई माचिस भी बरामद कर ली गई है और एफएसएल व मेडिकल साक्ष्य जुटाए गए हैं।
जिंदा जलाई गई या पहले हुई मौत, स्पष्ट नहीं
पुलिस ने जांच करते हुए पत्नी को कार में जलाने की वारदात का खुलासा तो कर दिया है, लेकिन सीमा की मौत का असल कारण अब भी रहस्य बना हुआ है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका कि सीमा को कार में जिंदा जलाया गया या गला दबाने से उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा।
एएसपी बोले- संगठित रूप से की गई हत्या
एएसपी लोकेश सिंहा ने बताया- आरोपी डॉ. नीलेश पिता भागवत कुर्मी निवासी ग्राम सिमरिया गढ़ाकोटा, रामकृष्ण पिता हरगोविंद कुर्मी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम कुमेरिया भटोली और शुभम पिता गोपाल कुर्मी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सिंगपुर कला हाल निवास बजरंग वार्ड गढ़ाकोटा हैं।
MP Doctor Wife Murder Conspiracy | Accident Blame | Husband Arrested: आरोपियों ने संगठित रूप से हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
21 मार्च को चनाटोरिया के पास जली थी कार
बता दें कि 21 मार्च की सुबह करीब 4 बजे सानौधा थाना क्षेत्र के सागर-गढ़ाकोटा रोड पर चनाटोरिया के पास कार में आग लग गई थी। इसमें सीमा की जलने से मौत हो गई थी, जबकि उसका पति और दोनों युवक बिना किसी खरोंच के सुरक्षित बाहर निकल आए थे।
MP Doctor Wife Murder Conspiracy | Accident Blame | Husband Arrested: शुरुआती जांच में ही कार में आग लगने की घटना संदेहास्पद लगी। संदेह के आधार पर पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई तो यह मामला जानबूझकर आग लगाने का निकला, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।