IPL Trending News
IPL 2026- GT Beat RR Highlights : Vaibhav Suryavanshi का तूफान भी नहीं बचा सका राजस्थान, गुजरात तीसरी बार फाइनल में; अब RCB से महामुकाबला
Fri, May 29, 2026
IPL 2026 के क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर तीसरी बार फाइनल में जगह बना ली। अब 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। मैच में कप्तान Shubman Gill ने कप्तानी पारी खेलते हुए शानदार शतक जड़ा, जबकि राजस्थान के युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi के 96 रन बेकार चले गए।
215 रन का विशाल टारगेट, फिर भी गुजरात ने आसानी से जीता मैच
मुल्लांपुर के Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन बनाए। जवाब में गुजरात टाइटंस ने 18.4 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया।
यह IPL इतिहास में गुजरात टाइटंस का सबसे बड़ा सफल रन चेज भी रहा। इससे पहले टीम का सबसे बड़ा सफल लक्ष्य 204 रन था।
शुभमन गिल का कप्तानी शतक, राजस्थान पूरी तरह बैकफुट पर
गुजरात की जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान Shubman Gill रहे। उन्होंने सिर्फ 53 गेंदों में 104 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इनिंग में 15 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। गिल ने शुरुआत से ही राजस्थान के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।
उनका साथ Sai Sudharsan ने दिया, जिन्होंने 32 गेंदों में 58 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 167 रन की विशाल साझेदारी कर मैच लगभग एकतरफा कर दिया।
साई सुदर्शन लगातार दूसरे मैच में हिट विकेट आउट हुए। इसके बाद Washington Sundar ने 16 रन की तेज पारी खेली। आखिर में Rahul Tewatia ने 9 गेंदों में नाबाद 17 रन बनाकर छक्का लगाते हुए मैच खत्म किया। Jos Buttler 9 रन बनाकर नाबाद लौटे।
राजस्थान की ओर से Jofra Archer, Nandre Burger और बृजेश शर्मा को 1-1 विकेट मिला।
वैभव सूर्यवंशी का तूफान, लेकिन राजस्थान हार गई
राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। Yashasvi Jaiswal पहले ही ओवर में 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 96 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।
Ravindra Jadeja ने भी जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 45 रन बनाए। हालांकि कप्तान Riyan Parag (11), Dasun Shanaka (3) और Jofra Archer (7) बड़ी पारी नहीं खेल सके।
अंतिम ओवरों में Donovan Ferreira ने सिर्फ 11 गेंदों में नाबाद 38 रन ठोक दिए। उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के लगाए। फरेरा और जडेजा के बीच सातवें विकेट के लिए 42 रन की नाबाद साझेदारी हुई, जिससे राजस्थान 214 रन तक पहुंच सका।
गुजरात के गेंदबाजों का प्रदर्शन
गुजरात की ओर से Kagiso Rabada और Jason Holder ने 2-2 विकेट लिए। Mohammed Siraj और Prasidh Krishna को 1-1 सफलता मिली।
अब फाइनल में RCB से टक्कर
गुजरात टाइटंस अब तीसरी बार IPL फाइनल में पहुंची है। टीम का सामना 31 मई को अहमदाबाद में Royal Challengers Bengaluru से होगा। एक तरफ शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात होगी, तो दूसरी तरफ पहली ट्रॉफी की तलाश में RCB मैदान पर उतरेगी।
राजस्थान रॉयल्स Playing-11
यशस्वी जायसवाल
वैभव सूर्यवंशी
ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
रियान पराग (कप्तान)
डोनोवन फरेरा
दासुन शनाका
रवींद्र जडेजा
जोफ्रा आर्चर
नांद्रे बर्गर
बृजेश शर्मा
यश राज पुंजा
इम्पैक्ट प्लेयर: तुषार देशपांडे
गुजरात टाइटंस Playing-11
साई सुदर्शन
शुभमन गिल (कप्तान)
जोस बटलर (विकेटकीपर)
निशांत सिंधु
वॉशिंगटन सुंदर
जेसन होल्डर
राशिद खान
साई किशोर
कगिसो रबाडा
प्रसिद्ध कृष्णा
मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया
MPCGTIMES.COM
के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो करें
mpcgtimes.com
के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029VbBZa8X7oQhbYZtacr2U
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नौकरी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
खेल
की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Rajasthan Royals ने SRH को 47 रन से हराया : Vaibhav Suryavanshi ने 29 बॉल में खेली 97 रन की तूफानी पारी, Hyderabad IPL 2026 से बाहर
Wed, May 27, 2026
Vaibhav Sooryavanshi; RR Vs SRH IPL 2026 LIVE Score Update | Travis Head Ishan Kishan:
Sunrisers Hyderabad का IPL 2026 का सफर खत्म हो गया है। IPL 2026 Eliminator में Rajasthan Royals ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद को 47 रन से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
Vaibhav Sooryavanshi; RR Vs SRH IPL 2026 LIVE Score Update | Travis Head Ishan Kishan:
अब राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में Gujarat Titans से Qualifier-2 में होगा। इस मैच की विजेता टीम 31 मई को अहमदाबाद में Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ IPL 2026 Final खेलेगी।
Vaibhav Sooryavanshi; RR Vs SRH IPL 2026 LIVE Score Update | Travis Head Ishan Kishan:
मुल्लांपुर स्थित Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 19.2 ओवर में 196 रन पर ऑलआउट हो गई।
Vaibhav Suryavanshi की विस्फोटक बल्लेबाजी ने बदला मैच
राजस्थान की जीत के सबसे बड़े हीरो युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi रहे। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी innings में 5 चौके और 12 लंबे छक्के शामिल रहे। Suryavanshi ने शुरुआत से ही SRH bowlers पर अटैक किया और मैच का momentum पूरी तरह राजस्थान की तरफ मोड़ दिया।
Vaibhav Sooryavanshi; RR Vs SRH IPL 2026 LIVE Score Update | Travis Head Ishan Kishan:
उन्होंने Yashasvi Jaiswal के साथ पहले विकेट के लिए केवल 7.6 ओवर में 125 रन की साझेदारी की। जायसवाल ने 29 रन बनाए। इसके बाद Dhruv Jurel ने 21 गेंदों में तूफानी 50 रन जड़े।
Vaibhav Sooryavanshi; RR Vs SRH IPL 2026 LIVE Score Update | Travis Head Ishan Kishan:
कप्तान Riyan Parag ने भी 12 गेंदों में 26 रन बनाकर टीम को 243 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। अंत में Ravindra Jadeja 12 रन बनाकर नाबाद लौटे।
Jofra Archer ने शुरुआती झटकों से तोड़ी SRH की कमर
244 रन के बड़े target का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। तेज गेंदबाज Jofra Archer ने पहले ही ओवर में Abhishek Sharma को शून्य पर आउट कर दिया। इसके बाद उन्होंने Ishan Kishan (33) और Travis Head (17) को भी पवेलियन भेज दिया।
मिडिल ऑर्डर में Nitish Kumar Reddy ने 38 रन और सलिल अरोड़ा ने 35 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई। SRH की पूरी टीम 19.2 ओवर में 196 रन पर सिमट गई।
राजस्थान की ओर से आर्चर ने 4 ओवर में 58 रन देकर 3 विकेट लिए। Nandre Burger, जडेजा और सुशांत मिश्रा ने 2-2 विकेट झटके, जबकि यश पुंजा को 1 सफलता मिली।
Pat Cummins रहे महंगे, Praful Hinge ने लिए 3 विकेट
हैदराबाद की गेंदबाजी में प्रफुल हिंगे सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट लिए। ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार और नीतीश रेड्डी को 1-1 विकेट मिला। हालांकि SRH captain Pat Cummins काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 64 रन खर्च किए, जो मैच का turning point साबित हुआ।
Rajasthan Royals Playing XI
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (WK), रियान पराग (Captain), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा। Impact Player: सुशांत मिश्रा।
Sunrisers Hyderabad Playing XI
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (WK), हेनरिक क्लासन, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (Captain), हर्षल पटेल, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे। Impact Player: सलिल अरोड़ा।