गुना प्रेमी प्रेमिका मौत, एमपी लव अफेयर न्यूज़, जहर खाकर आत्महत्या, नाबालिग लड़की मौत, गुना कैंट थाना मामला, MP suicide news, lover girlfriend death guna
प्रेमी-प्रेमिका ने जाहर खाकर की आत्महत्या : लड़की नाबालिग थी, बालिग होने पर शादी कराने की तय हुई थी बात
Mon, Dec 29, 2025
मध्य प्रदेश के गुना जिले में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत सामने आया है। कैंट थाना क्षेत्र की रशीद कॉलोनी में प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर जान दे दी। रविवार रात इलाज के दौरान नाबालिग प्रेमिका की मौत हो गई। उसकी मौत की खबर मिलते ही प्रेमी अस्पताल से फरार हो गया, जबकि सोमवार सुबह उसका शव भी कॉलोनी में मिला।
पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय गणेश रजक का पड़ोस में रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा से करीब एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रविवार शाम लड़की की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्रेमी गणेश ने भी जहर खा लिया
बताया जा रहा है कि प्रेमी गणेश ने भी जहर खा लिया था। प्रेमिका की मौत की सूचना मिलते ही वह अस्पताल से भाग गया और सोमवार सुबह उसका शव रशीद कॉलोनी में बरामद हुआ।
दोनों एक ही समाज के थे
लड़की के परिजनों का आरोप है कि गणेश ही जहर लेकर आया था और दोनों ने साथ में जहर खाया। परिजनों का कहना है कि दोनों एक ही समाज के थे और बालिग होने पर शादी कराने की बात भी तय हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।