छतरपुर लव मैरिज मामला, नौगांव गुमशुदगी, अंतरधर्म विवाह खबर, वीडियो जारी सुरक्षा मांग, एमपी क्राइम न्यूज, Chhatarpur love marriage case, Naugaon missing case, interfaith marriage news, video released, security demand, MP Crime News,
लापता चचेरी मुस्लिम बहनों ने हिंदू युवकों से की शादी : वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा, कहा- हमारे परिवार जान से मारने की धमकी दे रहे
Mon, Feb 16, 2026
छतरपुर जिले के नौगांव क्षेत्र में 9 फरवरी से लापता दो मुस्लिम चचेरी बहनों का मामला नया मोड़ ले गया है। दोनों युवतियों ने अपने पतियों के साथ वीडियो जारी कर बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से दो हिंदू चचेरे भाइयों से विवाह किया है और वे सुरक्षित हैं। साथ ही एसपी से सुरक्षा की मांग की है।
वीडियो में युवतियों ने कहा कि उनके ससुराल पक्ष को परेशान न किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके परिवार के किसी सदस्य को नुकसान पहुंचता है तो इसकी जिम्मेदारी मायके पक्ष की होगी।
एटीएम से पैसे निकालने निकली थीं, घर नहीं लौटीं
परिजनों के मुताबिक दोनों युवतियां एटीएम से रुपए निकालने के नाम पर घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं आईं। परिवार ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए उन्हें नाबालिग बताया था।
थाने में प्रदर्शन और पुलिस पर आरोप
मामले को लेकर समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। एक महिला ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायत के बावजूद कार्रवाई में देरी की गई, जिससे आक्रोश फैल गया।
पुलिस का बयान
थाना प्रभारी बाल्मिक चौबे के अनुसार गुमशुदगी दर्ज थी और परिजन अपहरण की आशंका जता रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद युवतियों की तलाश कर बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।