Anuppur theft news, Bhalumada police station, Badra village theft, empty house robbery MP, CCTV theft Anuppur, gold silver jewellery stolen, Anuppur crime news, Madhya Pradesh latest news
अनूपपुर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना : लाखों के जेवरात और और कीमती सामान चोरी, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध
Wed, Jan 21, 2026
एमपी के अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बदरा में चोरों ने एक सूने मकान में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरी की यह घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है।
चोरी का शिकार हुआ मकान एमएन सिंह पेट्रोल पंप के मालिक संग्राम सिंह का है। संग्राम सिंह अपने पूरे परिवार के साथ इलाज के लिए नागपुर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके सूने घर को निशाना बना लिया।
CCTV में कैद हुआ संदिग्ध
पेट्रोल पंप में काम करने वाले नरेंद्र कुमार अवस्थी ने बताया कि 20 जनवरी की सुबह करीब 8 बजे संग्राम सिंह का फोन आया। उन्होंने बताया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में 19 और 20 जनवरी की रात करीब 1 से 3 बजे के बीच एक संदिग्ध व्यक्ति की आवाजाही रिकॉर्ड हुई है, जिससे चोरी की आशंका जताई गई।
टूटा ताला, बिखरा सामान
सूचना मिलने के बाद नरेंद्र कुमार अवस्थी पड़ोसी शिव पूजन गुप्ता और उनकी पत्नी अंजली गुप्ता के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि घर के मुख्य गेट का ताला और कुंदा टूटा हुआ था। घर के अंदर कमरों की अलमारियां खुली थीं और बेड सहित अन्य सामान बिखरा पड़ा था, जिससे स्पष्ट था कि चोरों ने पूरे घर की तलाशी ली है।
जेवरात और कीमती सामान चोरी
प्राथमिक जांच में नकदी के साथ-साथ सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी होने की पुष्टि हुई है। चोरी गए सामान का पूरा विवरण गृहस्वामी संग्राम सिंह के नागपुर से लौटने के बाद पुलिस को दिया जाएगा।
पुलिस जांच में जुटी
भालूमाड़ा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने और चोरों की तलाश में जुट गई है।