Anuppur Police Action
अनूपपुर के BJP नेता का जुआ खेलते VIDEO लीक : क्या जिला उपाध्यक्ष साहब 52 परी से कर रहे कमाई, जानिए कौन हैं नेताजी, एक्शन पर क्या बोले ASP ?
Sat, Nov 21, 2026
शिवम साहू, अनूपपुर।
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में जुआ खेलने और खिलाने के कथित फड़ों से जुड़े वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हुआ है। इसमें भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष लल्ला दास सहित कई लोग कथित तौर पर जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में भाजपा नेता पिंकू की मौजूदगी भी दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।
यह खबर भी पढ़ें-
BJP नेताओं की गाड़ियों से उतरा नेमप्लेट का मुखौटा
: अनूपपुर जिलाध्यक्ष हीरा सिंह का VIP कल्चर पर सियासी हंटर; क्या महामंत्री-अध्यक्ष लिखवाने वालों की छिनेगी कुर्सी?
लल्ला दास के भाजपा किसान मोर्चा में पदाधिकारी होने की पुष्टि संगठन के एक नियुक्ति पत्र से होती है। यह पत्र 16 सितंबर 2026 को जारी किया गया है। इसे किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेश मिश्रा ने जारी किया है। पत्र में लल्ला दास को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके नाम के सामने कोतमा का पता दर्ज है।
वीडियो में जुए के दांव लगाते नजर आए कई लोग
वायरल वीडियो में कुछ लोग एक जगह बैठकर ताश के पत्तों पर दांव लगाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहे लोगों में लल्ला दास और भाजपा नेता पिंकू के होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जिले के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
सोशल मीडिया पर लल्ला दास को नगरपालिका अध्यक्ष बनगवां यशवंत सिंह का करीबी भी बताया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध की स्वतंत्र पुष्टि सामने नहीं आई है। वीडियो में दिखाई दे रहे सभी लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की पुष्टि भी पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
कहां और कब बनाया गया वीडियो, अभी स्पष्ट नहीं
वीडियो में लोग एक जगह बैठकर जुआ खेलते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन यह जगह अनूपपुर जिले के किस थाना क्षेत्र की है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वीडियो कब बनाया गया, यह भी स्पष्ट नहीं है। हालांकि, हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं। यह जांच का विषय है।
ऐसे में वीडियो की सत्यता, उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान और घटना की लोकेशन की जांच जरूरी है। हालांकि, जिले में जुआ खेलने के कथित फड़ों से जुड़े वीडियो लगातार सामने आने के बीच इस नए वीडियो ने पुलिस की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह खबर भी पढ़ें-
विधायक फुंदेलाल बोले- आदिवासी परिवार 5 बच्चे पैदा करें
: आबादी घटी तो आरक्षण पर असर पड़ेगा; मार्को ने खुद के 2 बच्चों पर दी यह सफाई, क्या है आपकी राय?
लगातार सामने आ रहे वीडियो, पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
अनूपपुर जिले में जुआ खेलने और खिलाने के कथित ठिकानों को लेकर पहले भी वीडियो सामने आने की बात कही जा रही है। अब भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की कथित मौजूदगी वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
सवाल यह है कि क्या पुलिस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर इसकी जांच करेगी? क्या वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान और जुआ खेले जाने की जगह का पता लगाया जाएगा? फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।
मामले को लेकर हमने नेताजी को फोन किया, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। उनका मोबाइल बंद आ रहा है।
शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई करेंगे : एडिशनल एसपी
मामले में एडिशनल एसपी जेएन मरकाम ने कहा, "जुए को लेकर वीडियो वायरल होने की जानकारी या शिकायत मेरे पास नहीं आई है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।"
अब देखना होगा कि पुलिस इस वीडियो की जांच कब शुरू करती है और इसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान व घटना की जगह को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं।