अनूपपुर चोरी मामला, पीएंडजी कंपनी गोदाम चोरी, अनूपपुर पुलिस कार्रवाई, सेल्स एग्जीक्यूटिव चोरी, 6 लाख की चोरी, Anuppur theft case, P&G warehouse theft, Anuppur police news, sales executive arrested, warehouse robbery India
अनूपपुर में 6 लाख की चोरी का खुलासा : P&G कंपनी का सेल्स एग्जीक्यूटिव ही निकला मास्टरमाइंड, 4 आरोपी गिरफ्तार
Tue, Jan 6, 2026
एमपी के अनूपपुर पुलिस ने ‘प्रोक्टर एंड गैंबल’ (P&G) कंपनी के गोदाम में हुई करीब 6 लाख रुपए की चोरी का खुलासा कर दिया है। यह वारदात 9 दिसंबर 2025 की रात अमरकंटक रोड स्थित टच स्टोन सर्विस कंपनी के गोदाम में हुई थी। चोरों ने गोदाम के पीछे की दीवार में बड़ा छेद किया और दरवाजा उखाड़कर अंदर घुस गए थे।
गोदाम में घुसने के बाद चोर कंपनी के महंगे उत्पादों से भरे कई कार्टून चुराकर फरार हो गए थे। घटना के बाद ब्रांच इंचार्ज ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
कंपनी का ही सेल्स एग्जीक्यूटिव निकला साजिशकर्ता
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। अनूपपुर ब्रांच में पिछले दो साल से सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत अंजनी कुमार दुबे ने ही इस चोरी की पूरी साजिश रची थी। गोदाम की पूरी जानकारी होने के कारण उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
दोस्तों के साथ मिलकर दिया चोरी को अंजाम
अंजनी कुमार दुबे ने अंकित द्विवेदी, शिवांशू अवधिया और मानस सिंह के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। चोरी के बाद सारा सामान रामजानकी मंदिर के पास किराए पर ली गई एक दुकान में छिपा दिया गया था।
पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार
सोमवार रात पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छापेमारी की और चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे आगे की पूछताछ जारी है।