: IPL 2023 News: आईपीएल में गेंदबाजी करते नजर आएंगे Jasprit Bumrah ? सर्जरी के बाद टीम के साथ आए नजर...
IPL 2023 News: चोट की वजह से इंडिया टीम के धाकड़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह काफी दिनों से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं. जिसके चलते खबर यह भी थी कि, बुमराह आईपीएल 2023 नहीं खेलेंगे. लेकिन फैंस के लिए एक तस्वीर राहत देने वाली है.
बुमराह सर्जरी कराने के बाद मुंबई इंडियंस के खेमे में नजर आए हैं. जिसके बाद सभी के मन में सवाल उठने लगा है कि क्या बुमराह इस आईपीएल में खेलते दिखेंगे. दरअसल, जसप्रीत बुमराह रविवार को विमेंस प्रीमियर लीग के हुए फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस की महिला टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम में मौजूद थे. बुमराह मुंबई इंडियंस के बाकी खिलाड़ियों के साथ स्टेडियम में थे. इस दौरान जैसे ही फैंस को उनकी झलक देखने को मिली. बुमराह को देख फैंस उत्साहित हो गए. जानकारी के अनुसार हाल ही बुमराह ने पीठ की सर्जरी कराई है. बुमराह को आराम करने की सलाह दी गई है. मुंबई इंडियंस अपने आईपीएल 2023 अभियान की शुरुआत 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच से करेगी. यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है. रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. हालांकि, पिछला सीजन मुंबई के लिए बेहद ही खराब रहा था.Tags :
संबंधित ख़बरें
Bhuvneshwar Kumar Comeback : भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
क्रिकेट फैन ने फसल बेचकर सूर्यकुमार की बनवाई 4 क्विंटल की मूर्ति : 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई
नंगे पांव कीचड़ में अनुष्का का हाथ थामकर चले विराट कोहली : वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ?
15 साल के क्रिकेटर पर IIM की रिसर्च : सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी'
IPL 2026- GT Beat RR Highlights : Vaibhav Suryavanshi का तूफान भी नहीं बचा सका राजस्थान, गुजरात तीसरी बार फाइनल में; अब RCB से महामुकाबला
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन