Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

: क्या MP कांग्रेस ने तय कर लिया CM चेहरा ? उमंग को मुख्यमंत्री बनाने लगे नारे, सिंघार बोले-भाजपा के कई नेता हमारे संपर्क में, शिवराज सिंह को बताया भगौड़ा मंत्री

MP CG Times / Mon, Sep 15, 2025

अनूपपुर में सभा के दौरान गूंजे नारे – “हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो, उमंग सिंघार जैसा हो”अनूपपुर में कांग्रेस की सभा में उस समय माहौल गरमा गया जब कार्यकर्ता नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग करते हुए जोरदार नारे लगाने लगे। मंच पर खड़े सिंघार ने इस जोश को ठंडा करते हुए कहा – “2028 अभी दूर है।”

सभा के बाद जब उनसे सवाल किया गया कि क्या कांग्रेस 2028 में सत्ता में लौटेगी, तो उन्होंने दो टूक कहा – “जब हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार आएगी, तो विधायक बिकने की बात ही नहीं होगी। आज कई भाजपा नेता हमारे संपर्क में हैं।”


"जीवन भर करूंगा सेवा, सीएम बनना मकसद नहीं"

सभा से पहले उमंग सिंघार ने मां नर्मदा की आरती की। उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान भी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री बनाने के नारे लगाए। इस पर उन्होंने पुजारी से कहा – “मेरे जीवन का मकसद सिर्फ जनता की सेवा है, मुख्यमंत्री बनना नहीं। पार्टी तय करेगी आगे क्या होगा।”


खाद संकट पर सरकार को घेरा

सिंघार ने रीवा में किसानों पर हुई लाठीचार्ज की घटना पर भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने सवाल उठाया –
“जब मध्यप्रदेश में पर्याप्त खाद उपलब्ध है, तो किसानों पर लाठियां क्यों बरसाई गईं? आखिर यह खाद कहां जा रही है? केंद्र के मंत्री कहते हैं कि राज्य में स्टॉक है, तो फिर किसानों को क्यों मार खानी पड़ रही है?”


शिवराज को कहा भगोड़ा कृषि मंत्री

नेता प्रतिपक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा –“शिवराज खुद को किसान का बेटा कहते हैं, लेकिन असल में भगोड़ा कृषि मंत्री बन गए हैं। पंजाब में जाकर किसानों के खेतों में फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन मध्यप्रदेश के किसानों की खाद किल्लत पर कोई समीक्षा तक नहीं करते। न उन्होंने कदम उठाया, न मुख्यमंत्री ने।”


चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप

सिंघार ने चुनाव आयोग को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा –“चुनाव आयोग अब भाजपा का एजेंट बन चुका है। जब राहुल गांधी ने सीसीटीवी फुटेज मांगे तो आयोग ने कहा कि उसमें महिलाएं हैं, इसलिए फुटेज नहीं देंगे। लेकिन हमें जानना था कि आखिर 5 बजे के बाद अचानक 2-5% वोट कैसे बढ़ जाते हैं। इसका मतलब है कि एक-एक बूथ पर 200-300 फर्जी वोट डाले जा रहे हैं। भाजपा चुनाव आयोग का खुलेआम दुरुपयोग कर रही है।”

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन