: डिंडोरी में सरपंच-सचिव का करप्शन लीला: बोल्डर चेकडैम में मजदूरों से कराया काम, परिवहन के नाम पर सप्लायर को किया लाखों का फर्जी भुगतान
बगैर बोल्डर परिवहन कराए 3 लाख से अधिक फर्जी भुगतान
जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सरई माल में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत सरपंच सचिव ने बोल्डर चैकडेम निर्माण कराया है। जिसमें बगैर बोल्डर परिवहन कराए सप्लायर को 3 लाख 52 हजार 641 रु भुगतान कर बंदरबाट किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सरई माल के बहेरा टोला में वित्तीय वर्ष 2021 - 22 में बोल्डर चेकडैम निर्माण कराया गया है। जिसमें सप्लायर को 59658, 116178 और 116178 रू सप्लायर को भुगतान किया गया है। इसी तरह वित्तीय वर्ष 2022 - 23 में चेरी टोला में 19482, 4896, 4000 और मुकददम टोला में 21119, 4760, 4000 और 509 रू सप्लायर को बगैर बोल्डर/ पत्थर परिवहन कराए सप्लायर को फर्जी भुगतान कर बंदरबाट किया गया है।
मजदूरों से कराया काम, सप्लायरों को किया फर्जी भुगतान
ग्रामीणों ने बताया कि जिन स्थानों में बोल्डर चेकडैम निर्माण कराया गया है, उन स्थानों में पर्याप्त मात्रा में बोल्डर पत्थर है। इसके साथ ही निर्माण स्थलों के आस पास से मजदूरों के द्वारा सिर में ढ़ोकर लाया गया है।
मामले की होगी जांच
समनापुर के जनपद पंचायत सीईओ सीपी साकेत का कहना है कि अभी आपके माध्यम से जानकारी मिली है। मामले की जल्द जांच कराई जाएगी।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन