Logo
Breaking News Exclusive
जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार

MP में खूंखार कुत्ते का आतंक, 65 लोगों को काटा : ढाई साल की बच्ची का चेहरा जबड़ों में दबाया, कई लोगों को नोच डाला; 35, 28 और 22 टांके लगे

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक आवारा कुत्ते ने ढाई साल की बच्ची पर हमला कर दिया। घर के बाहर खेल रही बच्ची के चेहरे को कुत्ते ने अपने जबड़ों में जकड़ लिया। परिजनों और आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। बच्ची को करीब 35 टांके लगाने पड़े।

कुत्ते के हमले में एक अन्य बच्चे के सिर की खाल तक उधड़ गई। उसे 28 टांके लगाने पड़े। वहीं कमलागंज निवासी नितेश जाटव पर हुए हमले में उन्हें 22 टांके लगाने पड़े।

दरअसल, शनिवार को एक ही आवारा कुत्ते ने पूरे शिवपुरी शहर में आतंक मचा दिया। सुबह से शाम तक उसने बच्चों, महिलाओं और पुरुषों समेत 65 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। कई घंटे की तलाश के बाद नगर पालिका की टीम ने शाम करीब 7 बजे कुत्ते को पकड़ लिया।

ढाई साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी कुत्ते ने हमला कर दिया।

बच्ची का चेहरा बुरी तरह से जख्मी हो गया है। परिजन तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।

कुत्ते के काटने से इस बच्चे के सिर की खाल ही उपट गई थी, इसे 28 टांके लगे हैं।

8 साल की बच्ची समेत कई लोग घायल

सबसे गंभीर हमला महल के पीछे लक्ष्मीबाई कॉलोनी रोड पर हुआ। बचाव के दौरान एक अन्य व्यक्ति को भी कुत्ते ने काट लिया। शाम करीब साढ़े तीन बजे महल क्षेत्र में रहने वाली 8 वर्षीय वंशिका भी कुत्ते के हमले का शिकार हो गई।

निगम कर्मचारी की पत्नी भी घायल

इसके अलावा विजयपुरम निवासी बलराम सिंह रावत, पंचर दुकान संचालक आजाद खान और नगर पालिका कर्मचारी अशोक खरे की पत्नी को भी कुत्ते ने काट लिया। बलराम सिंह रावत ने बताया कि कुत्ता दौड़ते हुए आया, पहले एक कार से टकराया और फिर उन पर हमला कर भाग गया।

अस्पताल में शाम तक 60 से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे।

फल व्यापारी पर हमला, CCTV में कैद

ठंडी सड़क स्थित फ्रूट मंडी में फल व्यापारी रहीश राइन अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान कुत्ता वहां पहुंचा और उनके हाथ में काट लिया। पूरी घटना मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें कुत्ता अचानक व्यापारी पर हमला करता दिखाई दे रहा है।

कई इलाकों में दिनभर रही दहशत

हनुमान चौराहा, एमएम हॉस्पिटल, नवाब साहब रोड, खुड़ा बस्ती, कस्टम गेट, गांधी पार्क, फ्रूट मंडी और लक्ष्मीबाई कॉलोनी रोड समेत शहर के कई इलाकों में कुत्ते के हमले की सूचना मिली। लगातार हमलों के कारण लोगों में दहशत का माहौल रहा।

जिला अस्पताल में पहुंचे मरीजों के इलाज में जुटी डॉक्टरों की टीम

8 साल की बच्ची भी कुत्ते के हमले में बुरी तरह घायल हो गई।

जिला अस्पताल में 65 घायल पहुंचे

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. यादव ने बताया कि सुबह से शाम तक 65 लोग कुत्ते के काटने के बाद अस्पताल पहुंचे। सभी घायलों का उपचार किया गया। अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन और अन्य जरूरी संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

कुत्ते के हमले का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

शाम 7 बजे कुत्ता पकड़ा गया

नगर पालिका सीएमओ इशांक धाकड़ ने बताया कि हमलावर कुत्ते को पकड़ने के लिए कई टीमें पूरे शहर में सर्च अभियान चला रही थीं। देर शाम करीब 7 बजे कुत्ते को पकड़ लिया गया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

शाम 7 बजे नगर पालिका ने खूंखार कुत्ते को पकड़ लिया।

MPCGTIMES.COM के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो करें

mpcgtimes.com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029VbBZa8X7oQhbYZtacr2U

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नौकरी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन