Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

अफसर के पैरों में सांसद, VIDEO : मंच से उतरकर अधिकारी के छुए पैर, जानिए क्या है पूरा मामला ?

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान उस वक्त असहज स्थिति बन गई, जब अधिकारियों के देर से पहुंचने पर सांसद रोडमल नागर नाराज हो गए। गुस्से में सांसद मंच से उतर आए और देरी से पहुंचे अधिकारी के सामने झुककर उनके पैर छूने लगे। उन्होंने कहा कि उन्हें बेवकूफों की तरह डेढ़ घंटे तक इंतजार कराया गया।

मामला मंगलवार का है, जब राजगढ़ जिले के कुंडीबेह गांव में जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यह गांव देश के उन पहले गांवों में शामिल हो गया है, जहां 24 घंटे नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू हुई है। इस कार्यक्रम में सांसद रोडमल नागर और विधायक अमरसिंह यादव तय समय पर पहुंच गए थे, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के देर से आने के कारण कार्यक्रम में करीब डेढ़ घंटे की देरी हो गई।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से आए जल जीवन मिशन के अपर सचिव कमलकिशोर सोम, जल निगम के प्रबंध संचालक केवीएस चौधरी सहित अन्य अधिकारी तय समय पर नहीं पहुंचे थे। इसी देरी को लेकर सांसद नाराज हो गए और मंच से उतरकर उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से अधिकारी को प्रणाम करते हुए उनके पैर छुए।

सांसद बोले- नाराजगी किसी व्यक्ति से नहीं, सिस्टम से थी

इस घटना को लेकर जब सांसद रोडमल नागर से सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी नाराजगी किसी व्यक्ति विशेष के प्रति नहीं थी, बल्कि जल जीवन मिशन परियोजना में हो रही देरी और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर थी।

उन्होंने कहा कि कुंडीबेह सहित 25 गांवों में 24 घंटे शुद्ध पानी की आपूर्ति एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन ऐसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में समय की पाबंदी और जवाबदेही बेहद जरूरी है। केवल कार्यक्रम आयोजित करने से काम पूरा नहीं होता, बल्कि जमीनी स्तर पर समयबद्ध काम होना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान जल आपूर्ति की शुरुआत के साथ ही कुंडीबेह गांव देशभर में चर्चा का विषय बन गया। वहीं सांसद के इस विरोध के तरीके और कार्यक्रम के वीडियो ने प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन