Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: Pravasi Bharatiya Sammelan: महापौर की अपील- ऐसा हो हमारा अभिनंदन, आदर्श बने इंदौर का प्रवासी भारतीय सम्मेलन

News Desk

News Desk / Wed, Jan 4, 2023

Pravasi Bharatiya Sammelan: महापौर की अपील- ऐसा हो हमारा अभिनंदन, आदर्श बने इंदौर का प्रवासी भारतीय सम्मेलन

पुष्यमित्र भार्गव, महापौर, इंदौर नगर निगम

पुष्यमित्र भार्गव, महापौर, इंदौर नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

नमस्कार इंदौर,

माता अहिल्याबाई के आशीर्वाद से हमारा इंदौर शहर देश ही नहीं अपितु विश्व में अपनी एक विशिष्ट पहचान रखता है। बात चाहे स्वच्छता की हो, संस्कृति की हो या स्वाद की, हमारा इंदौर शहर सदैव इन प्रतिमानों के लिए उत्कृष्ट रहा है, किन्तु इन सभी प्रतिमानों से भी ऊपर अगर हमारा इंदौर उत्कृष्ट माना जाता है तो वह है अपने अतिथि सत्कार के लिए।

जी हां! हमारे इंदौर शहर के लिए मेहमान भगवान का रूप हैं, और हम सभी पूर्ण निष्ठा, सेवा और समर्पण से हमारे अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन करने के लिए जाने जाते हैं। इस वजह से हमारे क्षेत्र में यह कहा जाता है कि “ईश्वर होते है जिन पर मेहरबान, उन्हीं के दरवाज़े आते है मेहमान”।

साथियों! एक ऐसा ही सुअवसर “प्रवासी भारतीय सम्मेलन” के माध्यम से यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा हमारे इंदौर शहर को प्रदान किया गया है, जहां देश ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व से पधारे हमारे विशिष्ट महानुभावों का अतिविशिष्ट तरीके से स्वागत-अभिनंदन हमें करना है, किन्तु ये दायित्व केवल शासन-प्रशासन का ही नहीं है, बल्कि यह दायित्व प्रत्येक इंदौरी व्यक्ति का भी है।

हमारी स्वच्छता के प्रति मेहनत और लगन ने हमारे देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को ये विश्वास दिलाया है कि हम इस प्रकार के भव्य आयोजनों को बड़ी ही कुशलता के साथ संपन्न कर सकते हैं और अब हमें ये बात साबित करना ही है कि केवल स्वच्छता ही नहीं बल्कि मेहमाननवाज़ी में भी हम ही है देश में नंबर एक।

इस उपलब्धि को अर्जित करने के लिए हमें बस कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना है जैसे कि हमारे आने वाले विशिष्ट मेहमान शहर के 87 इंदौरी परिवारों के घर रुकेंगे। वहीं से आयोजन स्थल तक आवागमन करेंगे। इस दौरान इंदौर के एक-एक नागरिक की यह नैतिक ज़िम्मेदारी बनती है कि नियम-अनुशासन का पालन, ट्रैफिक नियमों के अनुसार वाहन का परिचालन, स्वच्छता का विशेष ध्यान, नो थू-थू अभियान का अनुसरण, सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त एवं सबसे विशेष बात इस दौरान जो भी विशेष व्यवस्थाएं निर्मित की गई है उन सभी व्यवस्थाओं में हम सभी का पूर्ण सहयोग हों।

हमें एक बात का और विशेष ध्यान रखना है कि हमारे इस प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मेहमानों की हम में से कई लोगों से बातचीत एवं मुलाकात भी होगी, अत: इस दौरान हमारा व्यवहार ऐसा होना चाहिए कि इंदौर आने वाले प्रत्येक प्रवासी भारतीय ये सोचने और कहने पर मजबूर हो जाए कि मैं दोबारा फिर से इंदौर अवश्य आऊंगा।

मित्रों! एक महापौर होने के नाते मेरा दायित्व है कि इंदौर शहर और शहर का एक-एक नागरिक स्वच्छता ही नहीं अपितु संस्कार, व्यवहार और सत्कार में भी सम्पूर्ण विश्व में सिरमौर बने, आदर्श बने। यदि इस लक्ष्यप्राप्ति के लिए हम सभी बस थोड़ी सी मेहनत साथ-साथ मिलकर कर लें तो निश्चित ही हम यह उपलब्धि भी अवश्य ही अर्जित कर लेंगे।
इन्हीं शुभकामनाओं के साथ।

जयहिंद!
आपका मित्र
पुष्यमित्र भार्गव
महापौर, इंदौर

विस्तार

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन