: अनूपपुर में 'मौत' की बाजी: नदी पार करने ग्रामीण ने लोगों से लगाई शर्त, बीच नदी से बह गया शख्स, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
नदी में बह गया ग्रामीण
वेंकट नगर में तिपान नदी के कुटी घाट में बुधवार की दोपहर पानी के बहाव में बह जाने से एक ग्रामीण नदी में बह गया, जिसकी तलाश परिवार जन और पुलिस कर रही है, जिसका शव अब तक नहीं मिल पाया है. बताया गया कि वेंकट नगर निवासी पवन केवट उर्फ भोभला केवट पिता बाबूराम उम्र 50 वर्ष जोकि जंगल से लकड़ियां काटकर उसका विक्रय कर जीवन यापन करता था. बुधवार को सुबह 10:00 बजे कुटी घाट में पहुंचा. जहां उपस्थित लोगों से नदी पार करने को लेकर हार जीत की बाजी लगाते हुए उसने नदी पार करने का प्रयास किया. जहां नदी के तेज बहाव में ग्रामीण बह गया.
अलान नदी पर जलमग्न हुआ पुल, परेशान रहे लोग
वेंकट नगर में स्थित अलान नदी पर लगातार बारिश की वजह से वेंकट नगर खोडरी मार्ग पर स्थिति पुल जलमग्न की स्थिति में पहुंचने पर लोग परेशान देखे गए. आवागमन करने वाले वाहनों पर भी पुल के जलमग्न होने से भय की स्थिति बनी रही.
अमरकंटक में पुष्कर डैम हुआ जलमग्न
पवित्र नगरी अमरकंटक में भी लगातार बारिश की वजह से कपिला संगम के समीप स्थित पुष्कर डैम से गुरुद्वारा जाने वाले मार्ग पर स्थित पुल जलमग्न हो गया. इसके साथ ही पुष्कर डैम पर क्षमता से अधिक जल संग्रहण होने से पानी बहता रहा. नगर पंचायत अमरकंटक के कई वार्ड में लोगों के घरों में भी बारिश का पानी भर गया.
किसानों की मेहनत पर फिरा पानी
जिले के अलान और तिपान नदी वेकटनगर के दोनों तटों पर स्थित किसानों की फसल नदी में आयी बाढ़ के कारण बर्बाद हो गयी. हालांकि अभी प्रशासन के द्वारा जलभराव के कारण फसल का आकलन नहीं लगा पाया गया है. कृषि विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जैसे ही पानी कम होगा, किसानों के नुकसान का आकलन तुरंत लगाया जाएगा.
पुलिस प्रशासन हुआ सतर्क
तिपान और अलान नदी पर आयी बाढ़ के बाद वेंकटनगर चौकी प्रभारी एस एन शुक्ला अपने दल बल के साथ नदी पर डटे हुए हैं. कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए लोगों को नदी पार न करने और अनावश्यक भीड़ न लगाने की सलाह दी जा रही है.
अलान नदी में आयी बाढ़ से दर्जनों गांव का संपर्क टूट गया है और आवागमन भी बंद हो गया है. MP-CG टाइम्स को बताते हुए कहा कि एक व्यक्ति के लापता होने की की जानकारी मिली है, जिसको तलाशने का प्रयास जारी है. जलभराव होने के कारण व्यक्ति की तलाश में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर के BJP नेता का जुआ खेलते VIDEO लीक : क्या जिला उपाध्यक्ष साहब 52 परी से कर रहे कमाई, जानिए कौन हैं नेताजी, एक्शन पर क्या बोले ASP ?
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
शहडोल के जंगलों में 60 हाथियों के दो झुंड : अब ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई खास ट्रेनिंग, अवैध कटाई पर भी रहेगी नजर
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन