Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: MP Weather: अगले दो दिन तक बारिश के आसार, इन जिलों में घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी रहेगी कम

News Desk

News Desk / Sat, Jan 28, 2023

MP Weather: अगले दो दिन तक बारिश के आसार, इन जिलों में घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी रहेगी कम

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के कई जिलों में लोगों को बारिश से राहत मिली है, लेकिन दो दिन से अभी बारिश की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आई है। वहीं कल यानी 28 जनवरी को फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है, जिसके प्रभाव से 29 से 30 जनवरी के बीच फिर से मौसम बिगड़ेगा और गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

बता दें कि उत्तर भारत में सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से इंदौर सहित प्रदेश के अनेकों संभाग में 29 से 31 जनवरी के बीच हल्की बारिश के साथ धुंध का असर देखने को मिलेगा। वहीं 29 से 31 जनवरी के बीच गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। कहा जा सकता है कि एक बार तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी।

बदलेगा मौसम का हाल...
मध्यप्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, कल से एक्टिव वेदर सिस्टम के कारण आज 29 जनवरी से प्रदेश में फिर मौसम के बिगड़ने के आसार हैं, जिसके चलते ग्वालियर चंबल संभाग, छतरपुर और दतिया में कोल्ड-डे की स्थिति बनने के आसार हैं। वहीं, ग्वालियर में 18 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा प्रदेश के मालवा, निमाड़ में बादल नहीं रहेंगे। लेकिन हल्की धुंध छाई रहेगी। मौसम विभाग ने जबलपुर, रीवा, बालाघाट में बूंदाबांदी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, इस पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद ठंड की फिर से वापस से वापसी होगी।

  • इन जिलों में दिखेगा असर...
  • आगामी 24 घंटों में रीवा और शहडोल चंबल के सभी जिले रीवा, सिंगरौली, सीधी, सतना, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर समेत भोपाल, पन्ना, दमोह, छतरपुर, जबलपुर, कटनी, डिंडौरी, बालाघाट, नरसिंहपुर, बैतूल, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर में ठंड के अलावा कोहरे का खासा असर बना रहेगा।
  • वहीं, ग्वालियर और दतिया में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा और ग्वालियर चंबल संभाग में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी पर भी प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा प्रदेश के कई जिलों में मावठा गिरने की भी स्थिति बन सकती है।
  • वहीं, दूसरी ओर फरवरी के पहले सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। क्योंकि राजस्थान में एक चक्रवातीय घेरा भी बन रहा है। इससे गरज-चमक के साथ बारिश के आसार बनेंगे, जो मध्यप्रदेश के राजस्थान से लगे जिलों में ज्यादा प्रभाव डालेंगे।

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन