: MP Politics: सिंधिया के महल में डेढ़ घंटे बिताएंगे अमित शाह, राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर
ज्योतिरादित्य सिंधिया और अमित शाह की कल होने वाली मुलाकात को लेकर कई कयास लगने लगे हैं। - फोटो : फाइल फोटो
ख़बर सुनें
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। वे ग्वालियर में कार्यक्रम के बाद सिंधिया के महल पहुंचे हैं। वे सिंधिया घराने के महल जय विलास पैलेस में करीब डेढ़ घंटे तक रहेंगे। इसी बात पर राजनीतिक चर्चाएं होने लगी हैं। बताया तो ये जा रहा है कि अमित शाह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के घर पहुंचकर भोजन करेंगे और परिवार से मुलाकात करेंगे। पर इस मुलाकात के कई मायने निकाले जाने लगे हैं।पहले बताते हैं कि अमित शाह का कार्यक्रम क्या था
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 16 अक्टूबर को मध्य प्रदेश पहुंचे हैं। अमित शाह भोपाल में लाल परेड ग्राउंड से मेडिकल की पढ़ाई के हिंदी में पाठ्यक्रम शुरू करने का शुभारंभ किया। उन्होंने रिमोट के माध्यम से पुस्तकों का विमोचन किया। इसके बाद वे ग्वालियर पहुंचे। यहां एयर टर्मिनल के शिलान्यास के बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद शाह सिंधिया के महल जय विलास पैलेस पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने मराठा गैलरी का शुभारंभ किया। इस महल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह डेढ़ घंटे तक रुकेंगे। अमित शाह की मेहमाननवाजी के लिए सिंधिया और उनका परिवार मौजूद है।
अब इस मुलाकात पर खलबली क्यों
डेढ़ घंटे तक सिंधिया और अमित शाह का साथ रहना कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे रहा है। प्रदेशभर के भाजपा नेताओं की नजर इस मुलाकात के असर पर रहेगी। चर्चा ये भी है कि कहीं प्रदेश की कमान सिंधिया को तो नहीं सौंपी जाने की तैयारी है। इस बात को बल इसलिए भी मिल रहा है कि कुछ दिन पहले नरेंद्र मोदी उज्जैन में थे तब भी सिंधिया उनके करीब नजर आए थे। अब अमित शाह उनके घर पहुंच रहे हैं। दो बड़े दिग्गजों से सिंधिया की नजदीकियां कुछ तो इशारा कर रही हैं।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर के BJP नेता का जुआ खेलते VIDEO लीक : क्या जिला उपाध्यक्ष साहब 52 परी से कर रहे कमाई, जानिए कौन हैं नेताजी, एक्शन पर क्या बोले ASP ?
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
शहडोल के जंगलों में 60 हाथियों के दो झुंड : अब ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई खास ट्रेनिंग, अवैध कटाई पर भी रहेगी नजर
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन