: बॉयज हॉस्टल में सिलेंडर ब्लास्ट: एक युवक का पैर कटा, रसोइया समेत 8 घायल, छात्र बोले- किसी ने गद्दे पर सिलेंडर रखकर आग लगाई
15 वर्षीय शिवेंद्र साकेत का एक पैर घटनास्थल पर ही कट गया। एक छात्र ने बताया कि किसी ने रसोई के सिलेंडर को गद्दों के ऊपर रखकर आग लगा दी। बच्चों को बाहर बुलाया और धमाका हो गया। प्रत्यक्षदर्शी रसोइया ऋष ने बताया, मैं बाथरूम में था। ऐसा लग रहा था कि आग लग गई है। मैं तुरंत दौड़ा और सभी बच्चों को बाहर बुलाया। तभी सिलेंडर फट गया।
प्रत्यक्षदर्शी समित कुमार साकेत ने बताया, पड़ोस में रहने वाले संदीप ने आकर बताया कि छात्रावास में कुछ हुआ है। तुम्हारे गांव के लड़के वहां रहते हैं, चलो जल्दी चलते हैं। जब हम वहां पहुंचे तो बच्चे फंसे हुए थे। गैस की बदबू आ रही थी। अचानक रसोई में रखा गैस सिलेंडर फट गया।
छात्रावास में 8 छात्र थे, बाकी घर चले गए थे
छात्रावास अधीक्षक बाबूलाल कोल ने बताया, सीनियर छात्रावास 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए बनाया गया है। रिकॉर्ड में 48 छात्र हैं, जिनमें से 15 से 20 छात्र रहते हैं। मऊगंज में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के कारण कुछ छात्र घर चले गए थे। घटना के समय 8 छात्र थे। मैं तब मौजूद नहीं था, क्योंकि मेरे पास दो छात्रावासों का प्रभार है। मैं खर्रा के छात्रावास में था। रसोइया राम रहीस ने रात में घटना की जानकारी दी। इसके बाद मैं रात 12 बजे पहुंचा।
ये हुए घायल
घायलों में संदीप कुमार साकेत (15) पुत्र संतोष कुमार साकेत, निवासी पुरवा
शिवम साकेत (16) पुत्र राम संजीव साकेत
संदीप कुमार साकेत (17) पुत्र छोटे लाल साकेत
शिवेंद्र साकेत (15) पुत्र महेश साकेत
प्रिंस साकेत (17) पुत्र छोटे लाल साकेत
रंजीत साकेत (18) पुत्र राजेश कुमार दीक्षांत
मोहित साकेत (16) पुत्र हरिलाल साकेत
राजराखन साकेत (16) पुत्र मेवालाल साकेत
कुक राम रहीस कोल (33) पुत्र बृजलाल कोल, निवासी क्योटी
कलेक्टर ने कहा- जांच कराएंगे
कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने कहा, बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। नईगढ़ी में अनुसूचित जाति के छात्रों के सरकारी छात्रावास में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। घटना कैसे हुई, इसकी जांच कराई जाएगी। फिलहाल हमारा ध्यान बच्चों के इलाज पर है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन