Logo
Breaking News Exclusive
योगी सरकार ने किसे बचाया, किसे बलि का बकरा बनाया, पढ़िए चढ़ावा चोरों की काली करतूत ? कंप्यूटर-ऑपरेटर के पेट-गर्दन में चोटें; आरोपी बोला- मुझे धोखा दे रही थी, देखिए LIVE VIDEO बोला- हिंदू भाइयों को रिहा करो, वरना कत्लेआम होगा; मॉब लिंचिंग केस में सुनाई थी सजा लाश से लिपटकर रोती रही मां; Shriram Finance Company ने बंधक बनाया पहले दुश्मनों से दोस्ती, फिर सुहागा मिलाकर शराब पिलाई, पुलिस के 'माइंड-गेम' ने सच उगलवाया छत्तीसगढ़ से सीमा पार कर घुसा 4 गजराजों का दल; वन विभाग ने कहा- रात में कच्चे मकानों में न सोएं लोग सिर्फ 60 सेकंड के भीतर 7.5 और 7.2 तीव्रता के दो भीषण भूकंप; 1 लाख मौतों की आशंका, देश में लगी नेशनल इमरजेंसी बत्ती गुल हुई तो सीढ़ियों के पास कुंडली मारकर बैठ गया काल; छेद में छिपने पर ऐसे पकड़ाया ट्रक में घुसी कार, 4 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर, एक घंटे फंसे रहे 60 सेकंड में वेनेजुएला के कई शहर तबाह, 100 की मौत; 10 हजार लोगों के मारे जाने की आशंका योगी सरकार ने किसे बचाया, किसे बलि का बकरा बनाया, पढ़िए चढ़ावा चोरों की काली करतूत ? कंप्यूटर-ऑपरेटर के पेट-गर्दन में चोटें; आरोपी बोला- मुझे धोखा दे रही थी, देखिए LIVE VIDEO बोला- हिंदू भाइयों को रिहा करो, वरना कत्लेआम होगा; मॉब लिंचिंग केस में सुनाई थी सजा लाश से लिपटकर रोती रही मां; Shriram Finance Company ने बंधक बनाया पहले दुश्मनों से दोस्ती, फिर सुहागा मिलाकर शराब पिलाई, पुलिस के 'माइंड-गेम' ने सच उगलवाया छत्तीसगढ़ से सीमा पार कर घुसा 4 गजराजों का दल; वन विभाग ने कहा- रात में कच्चे मकानों में न सोएं लोग सिर्फ 60 सेकंड के भीतर 7.5 और 7.2 तीव्रता के दो भीषण भूकंप; 1 लाख मौतों की आशंका, देश में लगी नेशनल इमरजेंसी बत्ती गुल हुई तो सीढ़ियों के पास कुंडली मारकर बैठ गया काल; छेद में छिपने पर ऐसे पकड़ाया ट्रक में घुसी कार, 4 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर, एक घंटे फंसे रहे 60 सेकंड में वेनेजुएला के कई शहर तबाह, 100 की मौत; 10 हजार लोगों के मारे जाने की आशंका

: MP Weather Today: राजस्थान की तरफ से आ रही हवा बढ़ा रही प्रदेश का पारा, दिन का तापमान 36 डिग्री के पार

News Desk / Sun, Feb 19, 2023


मौसम

मौसम - फोटो : Self

विस्तार

मध्यप्रदेश का मौसम गर्मियों वाला हो गया है। फरवरी अभी बीता भी नहीं है, और धूप की तल्खी अप्रैल-मई जैसी लग रही है। राजस्थान-गुजरात की ओर से चल रही हवा मप्र का तापमान बढ़ा रही है। अभी अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दिन का तापमान राजगढ़ में 36 डिग्री के ऊपर चल रहा है। सिवनी में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री पहुंच गया है। 

मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। ग्वालियर और सागर संभाग के जिलों में रात का पारा सामान्य से अधिक रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा मलाजखंड रहा। अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क ही रहेगा। मौसम भी ऐसा ही रहेगा। 

मौसम विभाग के आंकड़ों को देखें तो रात का तापमान में उतार-चढ़ाव रहा। वहीं दिन का तापमान उछला है। प्रदेश में सबसे ठंडा बालाघाट जिले के मलाजखंड रहा। मलाजखंड में 9.5, रायसेन में 9.6, रीवा में 10.2, उमरिया में 11, छिंदवाड़ा में 11.2, उज्जैन में 12 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। प्रदेश में सबसे गर्म राजगढ़ रहा। राजगढ़ में 36.4, खंडवा में 34.5, सिवनी में 34.4, खरगोन-रतलाम में 34.2, गुना में 34, दमोह में 33.5, धार में 33.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हवाओं का रुख भी बार-बार बदल रहा है। राजस्थान और गुजरात में तापमान काफी बढ़े हुए हैं। वहां से आ रही गर्म हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। वर्तमान में उत्तर भारत में कोई भी वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है। दिन में धूप में तीखी लगने लगी है।  मौसम का इस तरह का मिजाज अभी यूं ही बना रह सकता है।

 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन