: बड़ी खबर- भाजपा प्रवक्ता की हार्ट अटैक से मौत: एमपी में नरेंद्र सलूजा की तबीयत बिगड़ी, घर पहुंचते ही बेहोश हो गए, कांग्रेस से बीजेपी में आए थे
बेटी के आने के बाद होगा अंतिम संस्कार
नरेंद्र सलूजा की बेटी अमेरिका में रहती है। उन्हें आने में 48 घंटे का समय लगेगा। बेटी के अमेरिका से इंदौर आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
डिप्टी सीएम समेत बीजेपी-कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक
सलूजा के निधन पर भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, मंत्री तुलसी सिलावट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, इंदौर-2 के विधायक रमेश मेंदोला, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित कई नेताओं ने दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी है।
सज्जन बोले- सलूजा मेरे परिवार का हिस्सा थे
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि सलूजा मेरे परिवार का हिस्सा थे। किस विषय पर त्वरित क्या करना है, यह सलूजा की खूबी थी। वे वर्षों तक मेरे साथ रहे।
मैं एक बात कहना चाहता हूं कि कोरोना के बाद जो स्थिति बनी है, वह भयावह है। मेरा साथी तो चला गया लेकिन और लोग न मरें इसके लिए डॉक्टरों को इस पर रिसर्च करनी चाहिए। इससे पहले इतने लोग कभी नहीं मरे।
दोस्त बोले- हमने अपने सच्चा हमदर्द खो दिया
नरेंद्र सलूजा के मित्र और पत्रकार अरविंद तिवारी ने कहा कि मैंने एक सच्चा हमदर्द खो दिया है। मेरे उनसे 25 साल पुराने संबंध थे। वे सबसे सक्रिय प्रवक्ताओं में शामिल थे। वे सिख समाज के हर आयोजन में सक्रिय रहते थे।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बीजेपी में आए थे
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ का साथ छोड़कर नरेंद्र सलूजा ने 25 नवंबर 2022 को बीजेपी जॉइन की थी। तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस में उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई थी।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन