: MP में टैंकर पलटा, तेल लूटने मची होड़: लोग कुप्पी, बाल्टी और बर्तनों में भरकर ले गए कच्चा तेल
VIDEO of looting of crude oil in the ocean: मध्यप्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र के हीरापुर के पास दमोह रोड पर कच्चे तेल से भरा टैंकर पलट गया। इस हादसे में टैंकर घाटी में जा गिरा। टैंकर पलटते ही रिसाव शुरू हो गया। इसके बाद तेल बहने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और तेल लूट लिया। लोग कुप्पी, बाल्टियों और बर्तनों में तेल भरकर ले गये। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लोगों को टैंकर के पास से हटाया.
कच्चे तेल से भरा 14 पहिया टैंकर बिलासपुर से कानपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान दमोह रोड स्थित हीरापुर से करीब 5 किमी दूर घाटी में टैंकर अचानक पलट गया। टैंकर पलटते ही रिसाव हो गया और तेल बहने लगा।
जब लोगों की नजर तेल पर पड़ी तो लूट मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर फैले तेल के कारण होने वाली फिसलन को कम करने के लिए मिट्टी और रेत डाली। ताकि कोई हादसा न हो सके। लोगों को टैंकर के पास से हटाया गया।
टैंकर में 34 टन तेल भरा था और कानपुर जा रहा था
चालक विशाल दंडोतिया ने बताया कि ट्रक और टैंकर को जोड़ने वाली पिन टूटने से टैंकर घाटी में पलट गया। टैंकर में 34 टन कच्चा तेल भरा था जो बिलासपुर से कानपुर जा रहा था। यह तेल रिफाइनरी के लिए कानपुर फैक्ट्री ले जाया जाना था।
कच्चा तेल उपयोग में नहीं
घटना में टैंकर में रिसाव के कारण सारा तेल खेतों में बह गया। चालक ने बताया कि टैंकर से निकले तेल को लोग भरकर अपने घर ले गये हैं। लेकिन यह कच्चा तेल है। यह लोगों के उपयोग के लिए नहीं है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
Tags :
संबंधित ख़बरें
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ?
Free Fire India Launch Date : 28 अक्टूबर को लॉन्च होगा Free Fire गेम ? Garena ने अब तक नहीं की पुष्टि
Cyclone Arnab Latest Update : आंध्र प्रदेश के तट से Cyclone Arnab, 140 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ओडिशा भी अलर्ट
Jio IPO Allotment Status : आपको जिओ के शेयर मिले या नहीं, यहां चेक करें स्टेटस; 28 अक्टूबर को लिस्टिंग
Ballon d’Or 2026 : Harry Kane ने 25 साल बाद इंग्लैंड को दिलाया अवॉर्ड, Alexia Putellas तीसरी बार बनीं चैंपियन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन