: शादी में पद्मावती घोड़ी की डिमांड: तारक मेहता के अब्दुल ने 5 लाख में बुक किया, अंबानी परिवार ने भी बुकिंग के लिए किया था अप्रोच
पूरे भारत में ऐसी घोड़ी नहीं देखी
शरद सांकला ने बताया, 'हमने कई जगह देखी, लेकिन कोई घोड़ी पसंद नहीं आई। इसी बीच इंटरनेट पर सर्च किया तो पता चला कि इंदौर की पद्मावती अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। यहां आकर देखा तो बात सच निकली। पूरे भारत में ऐसी घोड़ी नहीं देखी। पहली नजर में ही हमें पसंद आ गई और हमने तुरंत बुक कर लिया।'
उन्होंने मजाक करते हुए कहा, 'हमारे पोपटलाल की कुछ महीनों बाद शादी है। हम उन्हें पद्मावती पर बिठाकर पूरी गोकुलधाम सोसायटी घुमाएंगे।' बता दें कि शो के किरदार पत्रकार पोपटलाल अविवाहित हैं। उनकी शादी कई बार तय हुई, लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंची। पोपटलाल का किरदार एक्टर श्याम पाठक ने निभाया है।
अंबानी परिवार ने भी किया था संपर्क
केयरटेकर सचिन राठौर ने बताया, 'पद्मावती बालाजी एस्टेट और लड्डू सेठ घोड़ा-घोड़ी वाला की हैं। इसे तीन साल पहले पंजाब से खरीदा गया था। उस समय इसकी ऊंचाई 5.6 फीट थी।' सचिन का दावा है कि पद्मावती मध्य प्रदेश की सबसे ऊंची घोड़ी है। देश के शीर्ष कारोबारी मुकेश अंबानी के परिवार के विवाह समारोह के लिए इसे बुक करने की बात चल रही थी, लेकिन यह उस तारीख के लिए पहले से बुक थी, इसलिए सौदा नहीं हो पाया। खास अस्तबल, देखभाल के लिए 3 कर्मचारी पद्मावती को हर दिन 10 लीटर दूध, 6 किलो चना, साफ हरी घास परोसी जाती है।
इसके लिए खास अस्तबल बनाया गया है। बाहरी लोगों को बिना अनुमति के यहां आने की अनुमति नहीं है। देखभाल के लिए तीन कर्मचारी हैं, जो हर दिन पद्मावती की मालिश करते हैं। उसे ब्रश करते हैं, टहलाने ले जाते हैं।
2026 तक सभी तिथियां बुक
लंबा इंतजार पद्मावती की मांग इतनी है कि 2026 तक सभी विशेष तिथियों के लिए इसकी बुकिंग हो चुकी है। शादी-ब्याह, जुलूस या कार्यक्रम में इसके शामिल होने के 3 घंटे का चार्ज 40 हजार रुपए है। अगर बुकिंग इंदौर से बाहर की जाती है, तो दूरी और दिन के हिसाब से चार्ज बढ़ता जाता है। पद्मावती मुंबई, जोधपुर, जयपुर और उदयपुर सहित कई शहरों में राजसी पारिवारिक समारोहों में शामिल हो चुकी हैं।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर के BJP नेता का जुआ खेलते VIDEO लीक : क्या जिला उपाध्यक्ष साहब 52 परी से कर रहे कमाई, जानिए कौन हैं नेताजी, एक्शन पर क्या बोले ASP ?
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
शहडोल के जंगलों में 60 हाथियों के दो झुंड : अब ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई खास ट्रेनिंग, अवैध कटाई पर भी रहेगी नजर
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन