Logo
Breaking News Exclusive
गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Are Social Media Narratives Replacing Facts? मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Are Social Media Narratives Replacing Facts? मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क

किरर टोल प्लाजा पर ‘नो मेंटेनेंस, नो टैक्स’ की गूंज : सड़क पर उतरे ट्रांसपोर्टर्स, 5 घंटे बंद रहा शहडोल-अमरकंटक मार्ग, यात्री हुए परेशान, जानिए कब तक नहीं होगी टोल वसूली

सड़क पर उतरे ट्रांसपोर्टर्स, 5 घंटे बंद रहा शहडोल-अमरकंटक मार्ग, यात्री हुए परेशान, जानिए कब तक नहीं होगी टोल वसूली

अनूपपुर। शहडोल–अमरकंटक मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित किरर टोल प्लाजा को लेकर ट्रांसपोर्टरों का गुस्सा मंगलवार को सड़कों पर फूट पड़ा। टोल प्लाजा पर कथित अवैध वसूली और खराब सड़क के बावजूद टोल टैक्स लिए जाने के विरोध में ट्रांसपोर्टरों ने दोपहर 1 बजे से सड़क जाम कर दिया। इसके चलते करीब 5 घंटे तक बस, ट्रक और कारों के पहिए थमे रहे और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि उन्होंने पहले ही जिला कलेक्टर अनूपपुर और एसडीएम पुष्पराजगढ़ को 2 दिसंबर और 17 दिसंबर 2025 को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी थी कि यदि मांगों पर 23 दिसंबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिसके चलते मजबूरन सड़क जाम करना पड़ा।

प्रशासन रहा मौजूद, लेकिन दिखा सुस्त

जाम के दौरान सैकड़ों वाहन सड़क पर फंसे रहे। हालांकि एम्बुलेंस और अति-आवश्यक सेवाओं को आवागमन की अनुमति दी गई। कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई तो कुछ लोग जरूरी बैठकों में नहीं पहुंच सके। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस, राजस्व विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन शुरुआती बातचीत बेनतीजा रही।

करीब 5 घंटे बाद एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जब तक सड़क मरम्मत का कम से कम 30 प्रतिशत कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक किरर टोल प्लाजा पर टोल वसूली बंद रखी जाएगी। साथ ही शेष मरम्मत कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा। इस आश्वासन के बाद ट्रांसपोर्टरों ने सशर्त जाम खोल दिया।

ट्रांसपोर्टरों ने बांटे पानी समोसे

इस दौरान मानवीय पहल करते हुए ट्रांसपोर्टरों ने जाम में फंसे यात्रियों, खासकर महिलाओं और बच्चों को पानी और समोसे वितरित किए। टोल प्लाजा क्षेत्र में दुकानें और मूलभूत सुविधाएं न होने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई थी।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सड़क जाम करना गैरकानूनी है और भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

जानिए क्या बोले जिम्मेदार अधिकारी ?

एमपीआरडीसी एजीएम बी.एस. वास्कल का कहना है कि, हमने अपने उच्चअधिकारियों से बात की। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि जल्द ही मेंटनेश कार्य पूरा कराया जाएगा। साथ ही जब तक 30 प्रतिशत कार्य पूरा नहीं होता, तब तक उक्त नाके में पैसे वसूली नहीं होगी।

अनूपपुर एसडीएम कमलेश पुरी का कहना है कि, एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सड़क के गढ्ढों का भराव कर सड़क मरम्मत किया जाएगा, तब तक नाके में वसूली रुकी रहेगी।

अनूपपुर एसडीओपी सुमित केरकेट्टा का कहना है कि, हमें किसी भी प्रकार की आंदोलन वाली सूचना नहीं थी। सड़क जाम करना गैर कानूनी है। जिसमें कानूनी पक्ष के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

किरर टोल प्लाजा, अनूपपुर खबर, शहडोल अमरकंटक रोड जाम, ट्रांसपोर्टर आंदोलन, एमपीआरडीसी टोल विवाद, सड़क जाम मध्यप्रदेश, Kirar Toll Plaza Protest, Kirar Toll Plaza, Anuppur News, Shahdol Amarkantak Road Jam, Transporter Protest, MPRDC Toll Dispute, Road Jam Madhya Pradesh, Kirar Toll Plaza Protest

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन