Logo
Breaking News Exclusive
36 झुलसे, परिजनों का हंगामा; जांच के आदेश, मुआवजे का ऐलान 35 मीटर ऊंचाई पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, बिजली सप्लाई बंद, घंटों चला रेस्क्यू 4 वाहन जले, पेट्रोल पंप-ट्रांसफार्मर पास होने से टला बड़ा हादसा 17 मजदूरों की मौत, 36 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, 35-35 लाख मुआवजा 150 से ज़्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त, 50+ फैक्ट्रियों में तोड़फोड़, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी सीएम मोहन ने लिया नर्मदा संरक्षण का संकल्प, यूकेलिप्टस हटाकर साल-महुआ लगाएंगे, शराब और प्लास्टिक पर रहेगा प्रतिबंध खाना बनाते समय धमाका, घर-दुकान जलकर राख, गैस रिसाव से लगी आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी 2 दिन से लापता था, हत्यारों ने मारकर अर्धनग्न हालत में गाड़ा, अफेयर समेत कई एंगल घुमाने के बहाने बुलाया, 5 दोस्तों ने नाबालिग से दरिंदगी, सुनसान जगह ले जाकर गैंगरेप 34% सम्राट और 31% लोगों निशांत पसंद, OBC-SC-ST या जनरल, जानिए कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? 36 झुलसे, परिजनों का हंगामा; जांच के आदेश, मुआवजे का ऐलान 35 मीटर ऊंचाई पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, बिजली सप्लाई बंद, घंटों चला रेस्क्यू 4 वाहन जले, पेट्रोल पंप-ट्रांसफार्मर पास होने से टला बड़ा हादसा 17 मजदूरों की मौत, 36 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, 35-35 लाख मुआवजा 150 से ज़्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त, 50+ फैक्ट्रियों में तोड़फोड़, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी सीएम मोहन ने लिया नर्मदा संरक्षण का संकल्प, यूकेलिप्टस हटाकर साल-महुआ लगाएंगे, शराब और प्लास्टिक पर रहेगा प्रतिबंध खाना बनाते समय धमाका, घर-दुकान जलकर राख, गैस रिसाव से लगी आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी 2 दिन से लापता था, हत्यारों ने मारकर अर्धनग्न हालत में गाड़ा, अफेयर समेत कई एंगल घुमाने के बहाने बुलाया, 5 दोस्तों ने नाबालिग से दरिंदगी, सुनसान जगह ले जाकर गैंगरेप 34% सम्राट और 31% लोगों निशांत पसंद, OBC-SC-ST या जनरल, जानिए कौन बनेगा मुख्यमंत्री ?

: सिंधिया का दावा 60 दिन के कार्यकाल में शुरू कीं 400 फ्लाइट, MP को मिलीं 58 नई उड़ानें, जानिए सच्चाई ?

MP CG Times / Mon, Sep 6, 2021

इंदौर। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री (Union Minister of Civil Aviation) बनने के बाद से ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) अपने कार्यकाल में विमान सेवाओं को दुरुस्त करने की कोशिशों में जुटे हैं. सोमवार को इंदौर पहुंचे सिंधिया ने दावा किया कि बीते 60 दिनों के अपने कार्यकाल में उन्होंने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अलावा गुजरात (Gujarat) और पूर्वोत्तर के राज्यों में करीब 400 नई फ्लाइट शुरू (400 new flights started) की हैं. उनकी कोशिश है कि जल्द ही अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं (international aircraft) को भी जल्द ही कोरोना से पहले जैसी स्थिति में लाया जाए. ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को महाकाल की आखिरी सवारी में हिस्सा लेने के लिए उज्जैन आए थे. इससे पहले उन्होंने इंदौर में प्रेस से बातचीत के दौरान कहा कि विमानन सेवाओं को लेकर मध्यप्रदेश में अपार संभावनाएं हैं. इसी वजह से बीते 53 दिनों में मध्यप्रदेश को 58 नई विमान सेवाएं मिली हैं. इसे पढ़ें: प्रभारी के बयान पर सफाई: डी. पुरंदेश्वरी के ‘थूकने’ वाले बयान पर BJP ने कहा- ऐसा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कहा था, कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का लगाया आरोप उन्होंने बताया कि इंदौर में पहले 5 शहरों के लिए फ्लाइट होती थी, लेकिन अब यहां से 13 शहरों के लिए सीधी फ्लाइट्स हैं. सिंधिया ने दावा किया कि प्रदेश में एयरक्राफ्ट मूवमेंट की प्रतिशतता 424 से बढ़कर 738 हो चुकी है. इंदौर में 5 और ग्वालियर से 4 नए शहरों के लिए विमान सेवाएं शुरू की गई हैं. इंदौर पहुंचे सिंधिया की सांसद शंकर लालवानी ने अगवानी की इस दौरान उन्होंने सिविल एविएशन मिनिस्टर को इंदौर के लोगों की मांग भी बताई. उन्होंने सिंधिया से सिंगापुर सूरत और पुणे के लिए भी इंदौर से फ्लाइट शुरू करने की मांग की. लालवानी ने केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया से इंदौर से दुबई फ्लाइट को हफ्ते में 3 दिन चलाने का निवेदन किया है. सिंधिया को सौंपे अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि इंदौर और सूरत दोनों बड़े व्यापारिक केंद्र है और फ्लाइट शुरू होने से व्यापारियों को आसानी होगी. साथ ही, पुणे एजुकेशन और आईटी का बड़ा केंद्र है. ऐसे में इन दोनों फ्लाइट के शुरू होने से हजारों यात्रियों को फायदा होगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन