: ऐसी औलाद से बेऔलाद होना अच्छा!: कमजोर पिता बिस्तर पर कर देता था गंदगी, बेटे ने परेशान होकर कर दी हत्या
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
जबलपुर में मानसिक रूप से कमजोर पिता घर व बिस्तर में गंदगी कर देता था। जिसे बेटे को साफ करना पड़ता था। जिससे परेशान होकर कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने अंधेकत्ल का पर्दाफाश करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के अनुसार पनागर थानांतर्गत ग्राम कसही निवासी गुड्डी बाई ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके पति की हत्या किए जाने की सूचना दी। उसने पुलिस को बताया कि 26 नवंबर को वह तथा उसका पति मुन्नालाल (55) घर से मजदूरी करने निकले थे। ग्राम झुरझुरू के पास वह ठेकेदार वीरेन्द्र मोहबिया के साथ काम पर चली गई। पति पैदल मढई रांझी के लिए निकल गया। शाम को लौटते समय झुरझुरू नहर मोड पर उसका पति रक्तरंजित अवस्था में मिला। जिसके बाद उसने फोन कर ठेकेदार वीरेन्द्र को बुलाया और मोटरसाइकिल से घायल पति को लेकर घर आई। घर लाते हुए पति की रास्ते में मौत हो गई।
एसपी बहुगुणा ने बताया कि मृतक के चेहरे व गले में चोट के निशान थे, जिससे खून बह रहा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया था। मृतक के लड़के बृजेन्द्र ने अपने बयान में बताया कि पारले फैक्टरी से माल लोड कर छिंदवाड़ा जा रहा था। भेड़ाघाट के समीप घटना की सूचना मिलने पर वह वापस लौटा था। छानबीन करने पर पाया गया कि घटना दिनांक को बृजेन्द्र ग्राम निपानिया में डीजे लोड कर रहा था और इस दौरान वह दो घंटे तक गायब रहा। पुलिस ने युवक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उसने पिता की हत्या करना स्वीकार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में हत्या के आरोपी बेटे ने बताया कि पिता मानसिक रूप से कमजोर था। जिसके कारण खाते व सोते समय गंदगी कर देता था। उसे गंदगी साफ करना पड़ती थी, जिस कारण से उसने हत्या की योजना बनाई। पिता जब काम से लौट रहा था तो उसने पहले चाकू से उसके चेहरे तथा गर्दन पर प्रहार किया। इसके बाद पैर से उसका गला दबा दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ?
Free Fire India Launch Date : 28 अक्टूबर को लॉन्च होगा Free Fire गेम ? Garena ने अब तक नहीं की पुष्टि
Cyclone Arnab Latest Update : आंध्र प्रदेश के तट से Cyclone Arnab, 140 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ओडिशा भी अलर्ट
Jio IPO Allotment Status : आपको जिओ के शेयर मिले या नहीं, यहां चेक करें स्टेटस; 28 अक्टूबर को लिस्टिंग
Ballon d’Or 2026 : Harry Kane ने 25 साल बाद इंग्लैंड को दिलाया अवॉर्ड, Alexia Putellas तीसरी बार बनीं चैंपियन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन