नए साल का बड़ा तोहफा! : MP में IAS अफसरों को मिला प्रमोशन, इन अधिकारियों की खुली किस्मत
मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से बुधवार देर शाम जारी आदेश में सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत एम सेल्वेंद्रन को प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। दूसरी ओर गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में आशुतोष राय को स्पेशल डीजी और जबलपुर आईजी प्रमोद वर्मा को एडीजी के पद पर प्रमोट किया गया है।
16 अधिकारी बने सचिव
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में 16 आईएएस अफसर को सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें जिन अधिकारियों के नाम शामिल है, उसमें प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अनय द्विवेदी, भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं तरुण राठी।
आयुक्त खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग कर्मवीर शर्मा, आयुक्त कोष एवं लेखा भास्कर लक्षकार, आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल, आयुक्त उज्जैन संभाग आशीष सिंह, आयुक्त पंचायत राज संचालनालय छोटे सिंह, आयुक्त लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा नियंत्रक खाद्य और औषधि प्रशासन दिनेश श्रीवास्तव
सदस्य राजस्व मंडल सपना निगम, आयुक्त जनसंपर्क दीपक कुमार सक्सेना, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राम प्रताप सिंह जादौन, आयुक्त कौशल विकास बसंत कुर्रे, आयुक्त चंबल संभाग सुरेश कुमार, सचिव मुख्यमंत्री चंद्रशेखर वालिम्बे तथा सचिव नगरीय विकास और आवास विभाग शीलेंद्र सिंह के नाम शामिल हैं। अभी यह सभी अधिकारी विभागों में अपर सचिव और ओएसडी के रूप में कार्य कर रहे थे।
11 कलेक्टर समित 24 आईएएस अपर सचिव बने
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में 24 आईएएस अफसरों को अपर सचिव के पद पर प्रमोट किया गया है। इसमें 11 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। जो अधिकारी अपर सचिव के पद पर प्रमोट हुए हैं और उनकी पदस्थापना यथावत रखी गई है। उसमें धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, ऊर्जा विकास निगम के एमडी अमन बीर सिंह बैंस, नरसिंहपुर कलेक्टर रजनी सिंह, मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी मयंक अग्रवाल, नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना, सतना कलेक्टर सतीश कुमार एस, मध्य प्रदेश खनिज निगम के प्रबंध संचालक फ्रैंक नोबल ए, मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा
मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एमडी एस कृष्ण चैतन्य, पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अनूप कुमार सिंह, सागर कलेक्टर संदीप जी आर, राजगढ़ कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ओएसडी सह आयुक्त भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी उमा महेश्वरी आर, इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा, जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, अपर सचिव मुख्यमंत्री विकास मिश्रा, अपर सचिव लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग अजय श्रीवास्तव।
सचिव जनजातीय प्रकोष्ठ राज भवन मीनाक्षी सिंह, अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन और विकास विभाग कैलाश वानखेड़े, अपर आयुक्त राजस्व जबलपुर संभाग अमर बहादुर सिंह, अपर परियोजना संचालक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान मनीषा सेंतिया, पांढुर्णा कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ, गुना कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल, और अपर सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग रूही खान के नाम शामिल हैं।
कई अफसरों की पदोन्नति रुकी
आईएएस अफसरों में सचिव और अपर सचिव पद के लिए तरुण भटनागर, अनुराग चौधरी और संतोष कुमार वर्मा की पदोन्नति रुक गई है। इसके अलावा ऋषि गर्ग के विरुद्ध भी विभागीय जांच के चलते पदोन्नति रुकी है।
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन