Logo
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण

: CM शिवराज ने महिलाओं को दी सौगात: महिलाओं के नाम पर होगी संपत्ति तो नहीं देना पड़ेगा रजिस्ट्रेशन चार्ज, जानिए और क्या कुछ किया है ऐलान ?

MP CG Times

MP CG Times / Fri, Oct 1, 2021

CM शिवराज ने महिलाओं को दी सौगात: महिलाओं के नाम पर होगी संपत्ति तो नहीं देना पड़ेगा रजिस्ट्रेशन चार्ज, जानिए और क्या कुछ किया है ऐलान ?
भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सूबे में महिलाओं को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं के नाम पर अगर संपत्ति होगी तो रजिस्ट्रेशन चार्ज नहीं देना होगा. सीएम ने कहा कि हमने फैसला लिया है, कुछ राशन की दुकानें महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप्स द्वारा संचालित की जाएंगी. कुछ खरीद केंद्रों पर खाद्यान्न खरीद का काम भी महिलाएं करेंगी. उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं गांव के बिजली बिल भी जमा करेंगी और कुल वसूली का 10 प्रतिशत उनके खाते में जमा किया जाएगा. न्यूट्रीशन फूड प्लांट भी स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित किया जाएगा. सीएम शिवराज ने यह घोषणाएं शिवपुरी में की. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर स्व सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को लाभदायी सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ करीब 103 करोड़ रुपये की लागत की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया. मुख्यमंत्री ने महिलाओं को राशन की दुकानों की जिम्मेदारी सौंपने और गेहूं व धान की खरीदी वितरण की भी जिम्मेदारी देने की बात कही. मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि अब राशन की दुकानें स्व सहायता समूह की महिलाओं को दी जाएंगी. धान की खरीद और वितरण का दायित्व भी महिलाओं को देंगे. इससे महिलाओं को अबला बने रहने की लाचारी से मुक्ति मिलेगी. जब बहन के हाथ में धन होगा तो पति,सास ससुर सब पूछ परख करेंगे. पहले बेटा पैदा होता था तो फायर होते थे और बेटी होती थी तो मायूसी छा जाती थी, लेकिन अब दिन बदल गए हैं. महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब कोई बच्ची मुझसे कहती है कि मामा मैं तुम्हारी लाडली लक्ष्मी हूं तो मेरा मन प्रसन्न हो जाता है. मुख्यमंत्री तो आते जाते रहते हैं, लेकिन जब बेईमान कांग्रेस की सरकार थी तब उन्होंने सहरिया आदिवासियों को जो एक हज़ार रुपये मिलते थे, छीन लिए थे. हमने फिर शुरू कर दिए. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जो लोग जमीन जायदाद महिलाओं के नाम कराएंगे उन्हें छूट मिलेगी.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन