: आज आ सकती है भाजपा जिला अध्यक्षों की पहली सूची: MP के 50 जिलों में सहमति बनी, दिल्ली से हरी झंडी मिलते ही होगी घोषणा
गुरुवार देर रात तक बैठक जारी रही
गुरुवार रात करीब 10:15 बजे तक प्रदेश भाजपा कार्यालय में जिलेवार वन-टू-वन बैठक जारी रही। इससे पहले सुबह 11 बजे से भाजपा की प्रदेश संगठन चुनाव पर्यवेक्षक सरोज पांडे, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर, सह चुनाव अधिकारी रजनीश अग्रवाल ने जिला चुनाव अधिकारियों और पर्यवेक्षकों से रायशुमारी सारणीकरण पत्रक और पैनल पर चर्चा की।
दोपहर 2 बजे तक पहले दौर में 22 जिलों पर चर्चा हुई। दोपहर 2.30 बजे से रात करीब 10.15 बजे तक शेष जिलों की वन-टू-वन बैठकें हुईं।
भोपाल से जाक का नाम, इंदौर से गुप्ता का नाम
भाजपा महिलाओं को भी राजनीतिक भागीदारी देने के लिए लगातार कदम उठा रही है। संसद में महिला विधेयक पारित होने के बाद अब मप्र के एक दर्जन जिलों की कमान महिलाओं को सौंपी जा सकती है। वर्तमान में नवगठित पांढुर्ना जिले में प्रदेश की एकमात्र महिला जिला अध्यक्ष वैशाली महाले हैं। भोपाल में वंदना जाचक और इंदौर शहर में दिव्या गुप्ता को मौका मिल सकता है। टीकमगढ़ में सरोज राजपूत भी लॉबिंग में जुटी हैं।
MP में नर्सिंग काॅलेजों में फर्जीवाड़े के बाद एडमिशन शुरू: 190 काॅलेज में 15 जनवरी तक होंगे एडमिशन, जानिए सुप्रीम कोर्ट से लेकर CBI तक की कहानी ?
दिल्ली में होगा समीकरणों का क्रॉस चेक
प्रत्येक जिले से बनाए गए तीन नामों के पैनल का परीक्षण आज ही दिल्ली में केंद्रीय संगठन चुनाव से जुड़ी टीम करेगी। इसमें यह देखा जाएगा कि क्षेत्रीय, जातिगत समीकरणों के हिसाब से जिला अध्यक्ष बनाए जा रहे हैं या नहीं। महिलाओं, एसटी-एससी वर्ग को कितना प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है, यह भी देखा जाएगा।
पूर्व सांसद और पूर्व विधायक भी कतार में पूर्व सांसद, पूर्व विधायक से लेकर वर्तमान जिला अध्यक्ष और कई वरिष्ठ नेता भाजपा का जिला अध्यक्ष बनने के लिए लॉबिंग में लगे हैं। सागर में पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, पूर्व विधायक हरवंश राठौर, टीकमगढ़ में पूर्व विधायक राकेश गिरी, निवाड़ी में पूर्व विधायक शिशुपाल यादव जिला अध्यक्ष बनने के लिए लगातार नेताओं से मिल रहे हैं।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर के BJP नेता का जुआ खेलते VIDEO लीक : क्या जिला उपाध्यक्ष साहब 52 परी से कर रहे कमाई, जानिए कौन हैं नेताजी, एक्शन पर क्या बोले ASP ?
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
शहडोल के जंगलों में 60 हाथियों के दो झुंड : अब ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई खास ट्रेनिंग, अवैध कटाई पर भी रहेगी नजर
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन