Logo
Breaking News Exclusive
20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा ओवरटेक के चक्कर में स्कूटी सवार पिता-बेटे को रौंदा, मौके पर मौत; मां जिला अस्पताल में गंभीर 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा ओवरटेक के चक्कर में स्कूटी सवार पिता-बेटे को रौंदा, मौके पर मौत; मां जिला अस्पताल में गंभीर

: MP में 5 लाख नए मतदाता बढ़े: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी की नई मतदाता सूची, मतदाताओं की संख्या 5.70 करोड़ पहुंची

MP CG Times / Mon, Jan 6, 2025

5 lakh new voters added in MP: राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 5 करोड़ 70 लाख से अधिक हो गई है। यह रिपोर्ट सोमवार को सभी जिलों में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद सामने आई है। लोकसभा चुनाव के बाद 28 नवंबर 2024 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने का काम किया गया था। राज्य में मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के दौरान मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 65 लाख 94 हजार 963 थी। मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान 7 लाख 98 हजार 469 नाम जोड़े गए और 3 लाख 01 हजार 65 नाम हटाए गए। 3 लाख 13 हजार 642 मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र में संशोधन किया गया। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 के तहत लिंग अनुपात और ईपी अनुपात में भी सुधार हुआ है। मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के दौरान राज्य में ईपी अनुपात (मतदाता अनुपात) 63.88 था। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के दौरान यह बढ़कर 64.44 हो गया है। लिंगानुपात में भी सुधार हुआ है। मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के दौरान लिंगानुपात 948 था, जो अब बढ़कर 950 हो गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के समय प्रदेश में 74 हजार 387 सर्विस वोटर हैं। जिसमें पुरुष मतदाता 71 हजार 960 और महिला मतदाता 2 हजार 427 हैं। 14 लाख 13 हजार 176 आवेदन प्राप्त हुए मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 के अंतर्गत नाम जोड़ने, हटाने तथा संशोधन के लिए प्रदेश में कुल 14 लाख 13 हजार 176 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका समय सीमा में निराकरण किया गया। इसमें फार्म-6 के 7 लाख 98 हजार 469, फार्म-7 के 3 लाख 01 हजार 065 तथा फार्म-8 के 3 लाख 13 हजार 642 आवेदन प्राप्त हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुखवीर सिंह ने आज मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक में सीईओ सिंह ने राजनीतिक दलों को आज प्रकाशित मतदाता सूची के बारे में जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में 4 लाख 97 हजार 404 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। अब प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 70 लाख 92 हजार 367 हो गई है। राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूचियां उपलब्ध कराई गईं। बैठक में भाजपा से एसएस उप्पल, कांग्रेस से जेपी धनोपिया, आम आदमी पार्टी से सीपी सिंह चौहान और बसपा से सुधीर मौजूद रहे। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन