Logo
Breaking News Exclusive
10वीं का एग्जाम देने जा रहे थे दोनों, आखिरी सांस तक बरसाई लाठियां रेपिस्ट नंगा होकर भागा; VIDEO में खेत में तड़पती दिखी, मांस के टुकड़े मिले एक क्लिक में लड़कियों की फोटो, पैकेज और रेट; Instagram-Telegram से चल रहा नेटवर्क छत्तीसगढ़ के 7 युवाओं ने मारी बाजी, रायपुर की वैभवी अग्रवाल 35वीं रैंक देश में अनुज अग्निहोत्री टॉपर, MP के ईशान भटनागर टॉप-5; पक्षल जैन 8वीं रैंक कार्बी आंगलॉन्ग जिले में लोगों ने धमाका सुना; सर्च ऑपरेशन लॉन्च भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, सैमसन ने 89 रन बनाए हथौड़े से 15-20 वार कर मार डाला, बहन के घर भाई दूज मनाने जा रहा था दूसरी चिता पर भाई-बहन, काली पड़ गई होली; जानिए 6 बच्चों की डूबकर मौत की कहानी ? Samrat Chaudhary रेस में आगे, Vijay Chaudhary भी दावेदार; बिहार के नए मुख्यमंत्री का नाम लीक ! 10वीं का एग्जाम देने जा रहे थे दोनों, आखिरी सांस तक बरसाई लाठियां रेपिस्ट नंगा होकर भागा; VIDEO में खेत में तड़पती दिखी, मांस के टुकड़े मिले एक क्लिक में लड़कियों की फोटो, पैकेज और रेट; Instagram-Telegram से चल रहा नेटवर्क छत्तीसगढ़ के 7 युवाओं ने मारी बाजी, रायपुर की वैभवी अग्रवाल 35वीं रैंक देश में अनुज अग्निहोत्री टॉपर, MP के ईशान भटनागर टॉप-5; पक्षल जैन 8वीं रैंक कार्बी आंगलॉन्ग जिले में लोगों ने धमाका सुना; सर्च ऑपरेशन लॉन्च भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, सैमसन ने 89 रन बनाए हथौड़े से 15-20 वार कर मार डाला, बहन के घर भाई दूज मनाने जा रहा था दूसरी चिता पर भाई-बहन, काली पड़ गई होली; जानिए 6 बच्चों की डूबकर मौत की कहानी ? Samrat Chaudhary रेस में आगे, Vijay Chaudhary भी दावेदार; बिहार के नए मुख्यमंत्री का नाम लीक !

: Sidharth Shukla death: सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद मां और shehnaaz की कैसी थी हालत, दोस्त राहुल ने बताई पूरी कहानी

MP CG Times / Sun, Sep 5, 2021

नई दिल्ली। सिद्धार्थ शुक्ला का निधन उनके परिवार और दोस्तों के लिए किसी सदमे से कम नहीं है. उनकी मां रीता शुक्ला (Rita Shukla) और करीबी दोस्त शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) तो इस झटके से बिलकुल टूट ही गई हैं. अब दिवंगत एक्टर के करीबी दोस्त राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने साझा किया है कि जब वह सिद्धार्थ की मौत वाले दिन उनके घर गए थे, तो दोनों की हालत कैसी थी. राहुल ने एक यूट्यूब वीडियो में बताया है कि वह एक गाने की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ में थे, जब एक मीडियाकर्मी ने उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला के कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने के बारे में पूछने के लिए कॉल किया. पहले तो उन्हें लगा कि यह फेक न्यूज है, लेकिन बाद में जब खबर ब्रेक हुई तो वह चौंक गए. वह तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गए. उन्होंने आगे बताया कि सिद्धार्थ की मां और शहनाज से मिलना उनके लिए काफी मुश्किल था और उन पलों को उन्होंने दिल दहला देने वाला बताया है. उन्होंने कहा कि हम पहले इस बात को लेकर चिंतित थे कि जब हम आंटी से मिलेंगे तो उनका सामना कैसे करेंगे. यह एक अजीब स्थिति थी. लेकिन मुझे लगता है कि इसका भी एक कारण था कि सिद्धार्थ इतने मजबूत क्यों थे. आंटी बहुत मजबूत इंसान हैं. हम शायद एक जवान बेटे को खोने का दर्द नहीं समझ पाएंगे. और आंटी ने भी यही बात कही जिसे सुनकर हम हैरान रह गए. राहुल ने कहा कि हम हमेशा लोगों के जवान बेटे के गुजर जाने की बातें सुनते हैं, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि हमारे साथ ऐसा होगा. मैं अब किसके लिए जीऊंगी? सब कुछ खत्म हो गया है. यह सुनकर हम टूट गए. लेकिन हमें उन्हें हिम्मत देनी पड़ी. शहनाज भी पूरी तरह से टूट चुकी हैं. राहुल ने कहा कि उम्मीद है कि भगवान आंटी, बहनों और परिवार और शहनाज को ताकत दे. एक दिन पहले जब मैं गया था तो शहनाज बात करने के मूड में नहीं थी. जाहिर है, वह पूरी तरह से सदमे में हैं. राहुल ने आगे यह भी याद किया कि कैसे सिद्धार्थ ने ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) के दौरान उनका समर्थन किया था जब अन्य प्रतियोगी उन्हें निकालना चाहते थे और इसी से उन्हें सीजन के टॉप 2 तक पहुंचने में मदद मिली. उन्होंने 40 वें जन्मदिन के दौरान सिद्धार्थ के साथ पार्टी करने और फिर उनके परिवार से मिलने की यादों को भी ताजा किया.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन