Logo
Breaking News Exclusive
राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा ओवरटेक के चक्कर में स्कूटी सवार पिता-बेटे को रौंदा, मौके पर मौत; मां जिला अस्पताल में गंभीर 25 साल के सोने-चांदी का रिकॉर्ड गायब, ट्रस्ट का दावा- थाने में रखा; टीआई बोले- यहां कुछ भी नहीं नकाबपोश ने पहले हवाई फायर किया; विरोध पर सीने में दाग दीं 2 गोलियां, इलाके में दहशत के बीच नाकाबंदी भाई ने लगाई फांसी, श्मशान से लौटकर बहन ने दी जान, गांव में मातम और तरह-तरह की चर्चाएं खदान की माइंस के पास दिखा भयानक नजारा; आसपास दरारें, दहशत में ग्रामीण नर्मदा नदी से जुड़ी 21 हजार हेक्टेयर जमीन डूबी, 192 गांव उजड़े; सरदार सरोवर डील की इनसाइड स्टोरी गृहमंत्री की कुर्सी, इंटरनल सर्वे और IAS कनेक्शन; पढ़िए अंदरखाने की इनसाइड स्टोरी 116 स्कूलों से टॉयलेट गायब, 513 चपरासियों की भर्ती, 4 करोड़ के कर्ज में विभाग, कलेक्टर बोले- जो हो गया, सो हो गया राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा ओवरटेक के चक्कर में स्कूटी सवार पिता-बेटे को रौंदा, मौके पर मौत; मां जिला अस्पताल में गंभीर 25 साल के सोने-चांदी का रिकॉर्ड गायब, ट्रस्ट का दावा- थाने में रखा; टीआई बोले- यहां कुछ भी नहीं नकाबपोश ने पहले हवाई फायर किया; विरोध पर सीने में दाग दीं 2 गोलियां, इलाके में दहशत के बीच नाकाबंदी भाई ने लगाई फांसी, श्मशान से लौटकर बहन ने दी जान, गांव में मातम और तरह-तरह की चर्चाएं खदान की माइंस के पास दिखा भयानक नजारा; आसपास दरारें, दहशत में ग्रामीण नर्मदा नदी से जुड़ी 21 हजार हेक्टेयर जमीन डूबी, 192 गांव उजड़े; सरदार सरोवर डील की इनसाइड स्टोरी गृहमंत्री की कुर्सी, इंटरनल सर्वे और IAS कनेक्शन; पढ़िए अंदरखाने की इनसाइड स्टोरी 116 स्कूलों से टॉयलेट गायब, 513 चपरासियों की भर्ती, 4 करोड़ के कर्ज में विभाग, कलेक्टर बोले- जो हो गया, सो हो गया

: MP में मंदिर की जमीन से अतिक्रमण हटाने पर अड़े भाजपा विधायक: खुद को घंटों कमरे में बंद रखा, प्रशासन ने दी 7 दिन की डेडलाइन

MP Mauganj BJP MLA Pradeep Patel temple land encroachment dispute: मध्यप्रदेश के मऊगंज के भाजपा विधायक प्रदीप पटेल देवरा गांव में महादेवन मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण हटाने को लेकर अड़े हुए हैं। गुरुवार रात पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। जिसके बाद उन्हें नई गढ़ी रेस्ट हाउस में अलग कमरे में रखा गया। रात 11 बजे से उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया। शुक्रवार शाम 4 बजे तक उन्होंने किसी से मुलाकात नहीं की। शाम 4.30 बजे मनगवां से भाजपा विधायक नरेंद्र प्रजापति उनसे मिलने वहां पहुंचे। दोनों विधायकों के बीच बंद कमरे में एक घंटे तक चर्चा हुई। इधर, प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए 29 नवंबर तक का समय दिया है। विधायक प्रजापति ने कलेक्टर से की बात भाजपा विधायक प्रदीप पटेल से मुलाकात के बाद विधायक नरेंद्र प्रजापति ने कहा कि प्रशासन को वहां जो अनाधिकृत अतिक्रमण है उसे हटाना चाहिए। प्रशासन ने पहले भी अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया था, लेकिन उन्हें हटाया नहीं गया। मैंने कलेक्टर और एसपी से बात की है। उन्होंने 29 तारीख की डेडलाइन दी है। पटेल बोले- हटवाएंगे अतिक्रमण मनगवा विधायक नरेंद्र प्रजापति ने बताया कि प्रदीप पटेल ने कहा है कि हम जब भी वहां जाएंगे, अतिक्रमण हटवाएंगे। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाना प्रशासन और जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदीप पटेल स्वस्थ हैं। डॉक्टरों की टीम उनका चेकअप करेगी। अतिक्रमण हटाने जेसीबी लेकर पहुंचे थे दरअसल, सोमवार को विधायक प्रदीप पटेल मंदिर की जमीन से अतिक्रमण हटाने जेसीबी लेकर पहुंचे थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ। इसके बाद विधायक प्रदीप पटेल और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया गया। विधायक को रीवा के सामुदायिक भवन में बनाई गई अस्थाई जेल में रखा गया था। गुरुवार को वहां से रिहा होने के बाद वे फिर अपने समर्थकों के साथ अतिक्रमण तोड़ने महादेवन मंदिर के पास पहुंचे। जहां से उन्हें फिर हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में लिए जाने पर उन्होंने खुद को किया कैद विधायक प्रदीप पटेल को गुरुवार रात 9.30 बजे हिरासत में लिया गया और नई गढ़ी रेस्ट हाउस लाया गया। रात 10.15 बजे से 11 बजे तक एएसपी और अन्य पुलिस अधिकारी यहां मौजूद रहे। इसके बाद पटेल ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया था। इसकी जानकारी मिलने पर कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव, एसपी रसना ठाकुर भी वहां पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। हालांकि अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पुलिस ने विधायक की पत्नी को भी बुलाया। दरवाजा तोड़ने की तैयारी की गई। मंदिर की जमीन को लेकर चल रहा विवाद दरअसल, देवरा गांव के महादेवन मंदिर की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पूरा विवाद 9 एकड़ 27 डिसमिल जमीन को लेकर है। यहां मुस्लिम समुदाय और दलित परिवारों के करीब 70 से 75 घर हैं। मुस्लिम समुदाय के लोगों का दावा है कि यहां उनके पुश्तैनी घर हैं। उनकी ओर से जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन