Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? Extra Marital Affair क्यों बढ़ रहे हैं, क्या Marriage System Fail हो रहा है? Sex Life अच्छी, फिर भी Couples Unhappy क्यों? Relationship का Hidden Truth पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हांथ-पैर बांधकर पीटा; जानिए क्रूरता की वजह ? 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत 45 दिन के सीजफायर पर टिकी दुनिया, अगले 48 घंटे आखिरी मौका, वरना बड़े हमले की तैयारी हाईकोर्ट बोला- जग्गी हत्याकांड में एक ही सबूत पर एक को बरी करना और दूसरों को दोषी ठहराना सही नहीं गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? Extra Marital Affair क्यों बढ़ रहे हैं, क्या Marriage System Fail हो रहा है? Sex Life अच्छी, फिर भी Couples Unhappy क्यों? Relationship का Hidden Truth पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हांथ-पैर बांधकर पीटा; जानिए क्रूरता की वजह ? 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत 45 दिन के सीजफायर पर टिकी दुनिया, अगले 48 घंटे आखिरी मौका, वरना बड़े हमले की तैयारी हाईकोर्ट बोला- जग्गी हत्याकांड में एक ही सबूत पर एक को बरी करना और दूसरों को दोषी ठहराना सही नहीं

: पार्टनर के साथ रहकर भी महसूस करते हैं अकेलापन? हो सकती हैं 5 वजह, इन तरीकों से बढ़ाएं करीबी

News Desk / Mon, Feb 27, 2023


हाइलाइट्स

अगर आप हमेशा चिड़चिड़ाहट के साथ आपस में बात करते हैं, तो यह अकेलापन बढ़ाने की वजह बनेगा.
जब कपल्‍स केवल अपनी परवाह करते हैं तो इससे रिश्ते में दूरियां बढ़ती हैं और अकेलापन महसूस होता है.

Loneliness In Relationship: प्‍यार, विश्‍वास और हर हालात में एक दूसरे के साथ खड़े होने की हिम्‍मत के साथ जब दो लोग एक रिश्‍ते में आते हैं तो जीवन की खुशियों के साथ कुछ चुनौतियों भी साथ हो आती हैं. इन्‍हीं में से एक है रिश्‍ते में रहते हुए भी अकेलापन महसूस होना. जी हां, कई बार समय गुजरने के साथ यह अनुभव होता है कि रिश्‍ते में इमोशनल अटैचमेंट कम होता जा रहा है और रिश्‍ते में अकेलापन हावी होने लगा है. दरअसल, इसकी कई वजहें हो सकती हैं. हालांकि अगर आपके बीच कम्‍यूनिकेशन गैप आ रहा है तो यह अकेलेपन का सबसे बड़ा वजह हो सकता है. आइए हम आपको बताते हैं कि रिश्‍ते में अकेलेपन की वजह आखिर क्‍या है और किस तरह ऐसी समस्‍याओं से अपने रिश्‍ते को उबार सकते हैं.

कॉम्‍यूनिकेशन गैप होना
लाइफहैक के मुतबिक, आपसी बातचीत एक ऐसा माध्‍यम है जिसकी मदद से दो लोग अपनी भावनाओं, समस्‍याओं और खुशी को शेयर कर सकते हैं. यह अकेलेपन को दूर करने के लिए बहुत ही जरूरी है. लेकिन यह डिपेंड करता है कि आप आपस में किस तरह बात करते हैं. अगर आप तनाव, गुस्‍से या चिड़चिड़ाहट के साथ बात कर रहे हैं तो यह आपस में दूरियों को बढ़ाने और अकेलेपन की वजह बन सकता है.

साथ का अभाव
अगर आप दोनों वर्किंग हैं और साथ वक्‍त नहीं गुजारते तो यह दूरियों के बढ़ने की एक बड़ी वजह बन सकता है जो अकेलेपन का कारण भी होता है. ऐसे में अगर आप फिजिकली सेपरेशन के बावजूद एक दूसरे को एहसास दिलाएं कि आप हमेशा साथ हैं तो यह दूरियों के बाद भी आपको अकेलापन महसूस नहीं होने देता. जबकि ऐसा ना करने पर अकेलापन का अनुभव स्‍वभाविक है.

ये भी पढ़ें: परिवार में अक्सर होते हैं लड़ाई-झगड़े, डील करने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स, रिश्तों में बना रहेगा प्यार

 इंटिमेसी प्रॉब्लम
अगर आपके रिलेशनशिप से स्पार्क खो गया है तो इससे कनेक्शन और अफेक्शन में कमी महसूस होना सामान्‍य बात है. यह अकेलेपन की बड़ी वजह बन सकता है. इसलिए कपल के बीच इंटिमेसी एक बड़ी भूमिका निभाती है जो उन्‍हें अकेलेपन से दूर रखने का काम करता है.

ये भी पढ़ें: शादी के बाद सता रही है मायके की याद, ट्राई करें 3 आसान तरीके, नहीं होगा फैमिली मेंबर्स से दूरी का अहसास

 हार जीत की भावना
अगर आपके बीच करियर, फैमिली या किसी चीज को लेकर हार या जीत जैसी निगेटिव भावनाएं जन्‍म ले रही हैं तो ये भी आपको अकेला बना सकती हैं और आप चाहकर भी अपने पार्टनर के साथ नॉर्मल या पहले जैसा अटैच महसूस नहीं पाते हैं.

जरूरतें अलग अलग हो जाना
अगर कपल्‍स अपनी अपनी जरूरतों का ही ध्‍यान रखते हैं और अपने पार्टनर की जरूरतों की परवाह नहीं करते तो इससे उनके बीच इमोशन दूरियां आती हैं और अकेलापन घर कर जाता है.

अकेलेपन को इस तरह करें दूर
अपनी और पार्टनर की  जरूरतों को लिखें और पूछकर इसकी जानकारी लेते रहें.
रिश्‍ते को सुधारने के लिए खुद से बात करें और अपने अंदर बढ़ रही नकारात्‍मकता पर विचार करें.
अपने पार्टनर के साथ दिन में एक टाइम जरूर अच्‍छा वक्‍त गुजारें.
अपनी जरूरतों को बताना शुरू करें और जरूरतों को पूछें व सुनें भी.
दोनों मिलकर जीवन में कुछ गोल बनाएं और उसे साथ में पूरा करने का प्रयास करें.
पार्टनर को अच्‍छा फील कराएं और अनुभव कराएं कि आपको आज भी उनकी जरूरत है.

Tags: Lifestyle, Relationship


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन