: राजेन्द्रग्राम में चला प्रशासन का बुलडोजर: अस्पताल परिसर हुआ अतिक्रमण मुक्त, एंबुलेंस समेत गाड़ियां खड़ी करने में होती थी तकलीफें
अतिक्रमण होने के कारण अस्पताल परिसर में एंबुलेंस और अन्य वाहनों को समुचित तरीके से खड़े करने में असुविधा होती थी. पूर्व में भी इनको अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया था. कुछ लोगों को सोमवार तक का समय दिया गया था. अपना सामान यहां से दूसरी जगह ले जाकर रख लें, ताकि किसी भी प्रकार की नुकसानी से बचा जा सके.
तहसील प्रशासन ने कुछ अतिक्रमणकारियों को सोमवार तक का समय दिया. इसके बाद भी खाली नहीं किया गया. इसके बाद एसडीएम पुष्पराजगढ़ अभिषेक चौधरी, तहसीलदार टी आर नाग, नायब तहसीलदार निलेश कुमार धुर्वे, पटवारी शेषमणि सिंह के साथ राजस्व अमला और पुलिस विभाग टीआई नरेंद्र पाल के नेतृत्व में अतिक्रमण को पूर्ण रूप से हटाकर अस्पताल परिसर को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया.
राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ की 960 वर्ग मीटर 24 डिस्मिल मार्केट कीमत 48 लाख रुपये है, जिसको प्रशासन ने अतिक्रमण से मुक्त कराया है.
read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ?
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन