MP CG Times
Breaking News Exclusive
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली अमरकंटक में 60 हजार साल के पेड़ों पर संकट : साल बोरर कीट के प्रकोप के बाद 9,535 संक्रमित पेड़ों की कटाई शुरू; जानिए कहां भेजी जाएगी लकड़ियां भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही? चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ? Free Fire India Launch Date : 28 अक्टूबर को लॉन्च होगा Free Fire गेम ? Garena ने अब तक नहीं की पुष्टि Cyclone Arnab Latest Update : आंध्र प्रदेश के तट से Cyclone Arnab, 140 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ओडिशा भी अलर्ट Jio IPO Allotment Status : आपको जिओ के शेयर मिले या नहीं, यहां चेक करें स्टेटस; 28 अक्टूबर को लिस्टिंग Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली अमरकंटक में 60 हजार साल के पेड़ों पर संकट : साल बोरर कीट के प्रकोप के बाद 9,535 संक्रमित पेड़ों की कटाई शुरू; जानिए कहां भेजी जाएगी लकड़ियां भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही? चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ? Free Fire India Launch Date : 28 अक्टूबर को लॉन्च होगा Free Fire गेम ? Garena ने अब तक नहीं की पुष्टि Cyclone Arnab Latest Update : आंध्र प्रदेश के तट से Cyclone Arnab, 140 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ओडिशा भी अलर्ट Jio IPO Allotment Status : आपको जिओ के शेयर मिले या नहीं, यहां चेक करें स्टेटस; 28 अक्टूबर को लिस्टिंग

: Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit: रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, CM भूपेश ने किया स्वागत, बिलासपुर में आवास न्याय योजना की करेंगे शुरुआत

Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit: रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, CM भूपेश ने किया स्वागत, बिलासपुर में आवास न्याय योजना की करेंगे शुरुआत

Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit Update: राहुल गांधी एक माह में दूसरी बार छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचने पर सीएम भूपेश ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। ​मेफेयर रिजॉर्ट में नेताओं से चर्चा के बाद वे कार से बिलासपुर रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री और कई नेताओं का काफिला भी उनके साथ जा रहा है।

राहुल बिलासपुर से आवास न्याय योजना शुरू करेंगे। तखतपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस संभाग में सबसे ज्यादा 25 विधानसभा सीटें हैं। इसलिए राजनीतिक दलों का फोकस यहां पर है।

सीएम भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत किया।
सीएम भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत किया।

बिलासपुर संभाग से ​बीजेपी की 7 सीटें

संभाग में कुल 8 जिले हैं और 25 विधानसभा सीटें हैं। 2018 में यहां से कांग्रेस की 14 सीटें आईं थी। जबकि बीजेपी की कुल 15 सीटों में 7 बिलासपुर संभाग से थी। बीएसपी और जोगी कांग्रेस के खाते में कुल चार सीटें आई थी। जिसमें जोगी कांग्रेस को दो सीटों और बीएसपी को दो सीटों पर जीत मिली थी। ये पहला ऐसा संभाग था जहां 11 सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।

ये है क्षेत्रीय पार्टियों का समीकरण

संभाग की कोटा, मरवाही, लोरमी की सीटों में जोगी कांग्रेस का प्रभाव देखने को मिलता है। मस्तूरी, बेलतरा और बिल्हा सीटों पर बहुजन समाज पार्टी जीत और हार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रही है। जांजगीर-चांपा जिले की राजनीतिक तासीर एकदम अलग है। जिले की छह विधानसभा सीटों पर बसपा का अच्छा खास प्रभाव नजर आता है। पामगढ़ और जैजैपुर में बसपा प्रभावी भूमिका में नजर आती है।

एयरपोर्ट से कार के जरिए रायपुर के मेफेयर रिजॉर्ट जाते हुए राहुल गांधी, उनके साथ भूपेश बघेल और सैलजा भी मौजूद।
एयरपोर्ट से कार के जरिए रायपुर के मेफेयर रिजॉर्ट जाते हुए राहुल गांधी, उनके साथ भूपेश बघेल और सैलजा भी मौजूद।
 

क्षेत्रीय दल के वोट का असर बीजेपी-कांग्रेस पर

सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि जब-जब क्षेत्रीय दलों को 20 हज़ार से कम वोट मिले हैं तो कांग्रेस को फायदा हुआ है और इन दलों को 20 हज़ार से ज्यादा वोट मिले तो फायदा बीजेपी को होता है। एक संभाग के माध्यम से सीधे 25 विधानसभा सीटों को साधा जा सकता है। इसलिए सभी पार्टियां जोर आजमाइश कर रही हैं।

क्या है आवास न्याय सम्मलेन

आवास न्याय सम्मेलन में सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य सरकार की ‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ के 30 हजार हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र देंगे। योजना की पहली किस्त की राशि भी हितग्राहियों के खाते में डाली जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के छूटे हुए 1 लाख हितग्राहियों को 25 लाख रुपए पहली किस्त की राशि का दी जाएगी।

सभास्थल पर तीन अलग-अलग विशाल डोम तैयार किया गया है, जिसमें संभाग भर से लोगों की भीड़ जुटाने की तैयारी है।
सभास्थल पर तीन अलग-अलग विशाल डोम तैयार किया गया है, जिसमें संभाग भर से लोगों की भीड़ जुटाने की तैयारी है।
 

मास्टर स्ट्रोक साबित हो सकती है 'आवास'

बीजेपी ने प्रदेश के 16 लाख गरीब परिवारों को सरकार के रवैये के कारण आवास नहीं नहीं ​मिलने का आरोप लगाया है। डैमेज कंट्रोल करने राज्य सरकार ने ग्रामीण हितग्राहियों को साधने छत्तीसगढ़ आवास न्याय योजना शुरू करने की घोषणा की है। प्रदेश के करीब सात लाख लोगों के खातों में राशि हस्तांतरण की जाएगी। विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस की यह योजना मास्टर स्ट्रोक साबित हो सकती है।

रविवार को पूरे दिन स्थानीय नेताओं क ेसाथ ही जिला प्रशासन के अधिकारी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
रविवार को पूरे दिन स्थानीय नेताओं क ेसाथ ही जिला प्रशासन के अधिकारी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
 

विपक्षी दल के नेताओं को भी न्योता

जिला प्रशासन ने राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक के साथ ही विपक्ष दल भाजपा के सांसद और प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव समेत विधायकों को भी न्योता दिया है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अध्यक्षता पंचायत मंत्री रवींद्र चौबे करेंगे। उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद होंगे।

स्कूटी की सवारी करेंगे राहुल

बिलासपुर पहुंचने के बाद राहुल गांधी के स्कूटी की सवारी करने की भी चर्चा है। अफसरों के मुताबिक वो स्कूटी चलाकर रैली की शक्ल में सभा स्थल जाएंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से ही रायपुर के लिए रवाना होंगे।

राहुल की सभा की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कलेक्टर और एसपी।
राहुल की सभा की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कलेक्टर और एसपी।
 

संभाग भर से डेढ़ लाख भीड़ जुटाने की तैयारी

छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना के शुभारंभ के मौके पर भरनी-परसदा के करीब 25 एकड़ के मैदान में राहुल की सभा होगी। यहां तीन अलग-अलग डोम बनाए गए हैं। कांग्रेस नेताओं के साथ ही जिला प्रशासन को बिलासपुर संभाग से करीब डेढ़ लाख लोगों की भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है ।

राहुल गांधी की सभा के लिए पुलिस ने जारी किया रूट प्लान।
राहुल गांधी की सभा के लिए पुलिस ने जारी किया रूट प्लान।

पुलिस ने रूट प्लान जारी किया, इन रास्तों का करें उपयोग

  • ग्राम पोड़ी मोड़ डायवर्सन (कोटा रोड)- कोटा से तखतपुर एवं उसलापुर–बिलासपुर की ओर जाने वाले यहां से दाएं-बाएं की ओर परिवर्तित मार्ग का इस्तेमाल कर तखतपुर और उसलापुर–बिलासपुर की ओर आना-जाना कर सकेंगे।
  • ग्राम काठाकोनी मोड़ डायवर्सन (तखतपुर रोड)– तखतपुर से कोटा की ओर जाने वाले यहां से बाएं ओर परिवर्तित मार्ग का इस्तेमाल कर कोटा की ओर आवागमन कर सकेंगे।
  • कोटा मोड़ तिराहा (कानन पेंडारी मार्ग)- यहां से कोटा की ओर जाने वालों के लिए रास्ता प्रतिबंधित रहेगा। आगे परिवर्तित मार्ग काठकोनी मोड़ से कोटा की ओर आवागमन कर सकेंगे।
  • उसलापुर बस्ती मोड़ (हाफा रोड)- कोटा की ओर जाने वाले लोग इस परिवर्तित मार्ग का इस्तेमाल कर हाफा–पोड़ी मोड़ होकर आवागमन कर सकेंगे।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

संबंधित ख़बरें

Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम

Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम

भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR

भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR

चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन

चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन

नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी

नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी

शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में

शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में

छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह

छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन