: हैवी ब्लास्टिंग से दहलता पुष्पराजगढ़: बारूदी धमाके की गूंज, ग्रामीणों के घरों में गिरे पत्थरों के टुकड़े, टूट गए छप्पर, मौत को न्यौता देता माफिया, कलेक्टर साहब क्या बहरा पड़ गया खनिज विभाग ?
अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर में सांठगांठ ने पुष्पराजगढ़ को खोखला कर दिया. आए दिन हैवी ब्लास्टिंग हो रही है. कलेक्टर साहब आपके नुमाईंदे हैवी ब्लास्टिंग कराकर मेकल की धरती को छलनी करा रहे हैं. खनिज विभाग का पूरा अमला चंद सिक्कों की खनक के कारण सोता हुआ नजर आ रहा है. CM शिवराज कहते हैं माफिया को कुचल देंगे, माफिया को मुक्त मध्यप्रदेश मनाएंगे, लेकिन मां नर्मदा की धरती पर खनन माफिया लगातार मशीनों और बारूदों से ब्लास्टिंग कर खनिज संपदा का दोहन कर रहा है. अब माफिया की हैवी ब्लास्टिंग के कारण ग्रामीण के घरों में उड़कर पत्थर आ रहे हैं. ग्रामीणों के घरों में कई पत्थर गिरे हैं, गनीमत रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई.
खपरैल घर के छप्पर में गिरे पत्थर दरअसल, ये तस्वीर पुष्पराजगढ़ के बसही की है. जहां ग्रामीणों घरों में पत्थर के टुकड़े गिरे हैं. ग्रामीण इलाके के लोग दहशत में हैं. खपरैल घर के छप्पर में पत्थर गिरे हैं, जिसमें बड़े -बड़े बोलडर गिरे हैं. इसकी तस्वीर ग्रामीण ने दी है. परिवार खौफ के साय में रात काट रहे हैं. जब भी ब्लास्टिंग होती है, इलाके में मौत का साया मंडराता है. खौफ के साय में परिवार ग्रामीण ने कहा कि कई मर्तबा मना कर चुके हैं, लेकिन पत्थर माफिया नहीं मान रहा है. न कोई इस ओर ध्यान दे रहा है. खनिज विभाग के अधिकारी तो ग्रीन सिग्नल दे चुके हैं, फिर चाहे उस ब्लास्टिंग से किसी जान जाए या फिर कुच बड़ा हादसा हो. खनिज विभाग को कोई मतलब नहीं है. धरती का सीना छलनी कर रहा माफिया दरअसल, अनूपपुर जिले में खनिज माफिया बेलगाम हो गया है. पुष्पराजगढ़ में किस कदर माफिया का बोल-बोला चल रहा है, इसका ताजा उदाहरण ये हैवी ब्लास्टिंग है. लगातार माफिया धरती के सीना को छलनी कर रहा है, लेकिन खनिज विभाग चैन की नींद सो रहा है. हैवी ब्लास्टिंग के जद में घर पुष्पराजगढ़ के दोनिया में सरस्वती माइनिग संचालित है, जिसके मालिक और संचालक घनश्याम तिवारी-लल्लन तिवारी हैं, जो लगातार क्षेत्र में ब्लास्टिंग कर पुष्पराजगढ़ को खोखला करने पर आतुर हैं. फिर हैवी ब्लास्टिंग करने हुई है, जिसके जद में ग्रामीणों के घर आ गए हैं. नियम को ताक पर रख काला कारोबार कहा जा रहा है कि है जिले का खनिज विभाग घनश्याम तिवारी के आगे चढ़ावे के बलबूते नतमस्तक है. बिना परमिशन से घनश्याम तिवारी हैवी ब्लास्टिंग कर लगातार क्षेत्र का सीना छलनी कर रहा है. क्रेशर कहीं और है और खदान किसी और गांव में है, जहां सांठगांठ से सब चला रहा है. क्रेशर भी नियम के मुताबिक नहीं है, सब अवैध तरीके से जारी है, लेकिन खनिज विभाग मौन बैठा है. चढ़ावे के दम पर धरती को कर रहे खोखला सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इसका और छत्तीसगढ़ के एक बड़े माफिया की खनिज विभाग में अच्छी खासी पैठ है. चढ़ावे के दम पर धरती को खोखला कर रहे हैं. मेकल से पर्वतों को गायब कर रहे हैं. खनिज विभाग इनके आग नतमस्तक है. छोटे क्रेशरों पर कार्रवाई के बाद कान में रुई डालकर खनिज विभाग के अधिकारी सो जाते हैं.
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन