Logo
Breaking News Exclusive
महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा

: VIDEO: बुजुर्ग महिला ने महाकाल के मंदिर में किया हंगामा, 1500 रुपये की रसीद पर उठाए सवाल

News Desk / Sun, Mar 19, 2023


(अजय कुमार पटवा)

उज्जैन. उज्जैन में 19 मार्च की शाम महाकालेश्वर मंदिर में हंगामा खड़ा हो गया. एक बुजुर्ग महिला बेरिकेटिंग कूदकर बाबा महाकाल तक आई और उन्हें जल अर्पित कर चरण स्पर्श किए. इस बीच सुरक्षा गार्ड ने उसे रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन महिला नहीं मानी. बुजुर्ग महिला ने यहां अव्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा किया. उसने महाकाल के दर्शन के लिए ली जा रही 1500 रुपये की रसीद पर भी सवाल खड़े कर दिए. महाकालेश्वर प्रबंध समिति ने जैसे-तैसे मामले को संभाला. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

गौरतलब है कि, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक बुजुर्ग महिला 3.5 फीट की बेरिकेटिंग कूदकर गणेश मंडपम से सीधा नंदी हॉल में प्रवेश कर गई. उसके बाद वह सीधा महाकाल के गर्भगृह में आई और बाबा के दर्शन करके निकल गई. इस घटना से हड़कंप इसलिए मचा क्योंकि महिला जिस कतार में खड़ी थी वहां दर्शनार्थी 250 रुपये की रसीद कटाकर दूर से बाबा महाकाल के दर्शन लाभ लेते हैं. जबकि, 1500 रुपये की रसीद कटाकर आने वाले भक्त गर्भगृह में जाकर पूजन करते हैं. ये बुजुर्ग महिला अपनी सीमा की बेरिकेटिंग तोड़ आगे बाबा महाकाल तक पहुंच गई.

आपके शहर से (उज्जैन)

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश

महिला ने खड़ा कर दिया हंगामा
वह गणेश मंडपम से नंदी हॉल और फिर गर्भगृह तक पहुंची. उसने महाकाल को जल अर्पित किया और चरण स्पर्श कर निकल गई. इस बीच मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी और पुलिसकर्मियों ने महिला को रोकने की कोशिश की, लेकिन बुजुर्ग महिला किसी की सुनने को तैयार नहीं थी. उसने हंगामा खड़ा कर दिया. उसने चिल्ला कर महाकालेश्वर मंदिर की अव्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए. उसने कहा कि वह 1500 रुपये की रसीद लेने वालों की वजह से बाबा के दर्शन नहीं कर पा रही थी. उसने झल्लाते हुए कहा कि मंदिर वाले बाबा के दर्शन के लिए भी 1500 रुपये ले रहे हैं.

यह है व्यवस्था
बता दें, महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार, रविवार और सोमवार के दिन उन्हीं भक्तों को प्रवेश दिया जाता है, जो 1500 रुपये की रसीद कटाकर आते हैं. इसके अलावा मंगलवार से शुक्रवार तक दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक श्रद्धालुओं को गर्भगृह में निशुल्क प्रवेश दिया जाता है. शनिवार, रविवार, और सोमवार को अधिक भीड़ होने के कारण गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध रहता है.

Tags: Mp news, Ujjain Mahakal, Ujjain news


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन