Logo
Breaking News Exclusive
अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो...

: Shivpuri: दबंगों से परेशान हुए आदिवासी, मारपीट कर बहू-बेटियों की मांग भरने की देते हैं धमकी

News Desk / Sat, Jan 28, 2023


पीड़ित आदिवासी

पीड़ित आदिवासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले में बदरवास ब्लॉक के सेमरी गांव के रहने वाले आदिवासियों ने एकजुट होकर बदरवास थाने का घेराव कर दिया। सेमरी गांव के आदिवासियों का आरोप है कि गांव के दबंगों ने उनका जीना दुश्वार कर दिया है।

बता दें कि गांव के दबंग रणवीर यादव, जयपाल यादव, मोनू यादव, शिशुपाल यादव और अन्य लोगों ने उत्पात मचा रखा है। उनके द्वारा गांव में अवैध रूप से कच्ची शराब को बनाया, बेचा और पिलाया जाता है। रोकने का प्रयास किया जाता है तो उनके द्वारा किसी के भी साथ मारपीट कर दी जाती है। इसके अलावा दबंग हमें खेती किसानी तक नहीं करने देते हैं। पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं तो उन पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जाती है।

खड़ी फसल को भैंस से चरा लिए...
गांव के रतीराम आदिवासी ने बताया, उनकी पांच बीघा जमीन है, जिस पर फसल खड़ी थी। जब पत्नी खेत पर गई तो गांव के दबंग लोग अपनी भैंस चरा रहे थे। इस पर पत्नी ने चारों को रोका, तभी रतिराम वहां पहुंच गया। रतिराम ने जब इन्हें भैंस चराने से रोका तो आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी शिकायत बदरवास थाने में दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की है।

बहन बेटियों की मांग भरने की देते हैं धमकी...
गोटे आदिवासी का कहना है कि उसने पांच बीघा में मसरा और चना की फसल की थी। दबंगों ने पूरी तरह से उजाड़ दी। पीड़ित ने बताया है कि आरोपी उन्हें गाली देते हुए जबरन बहू-बेटियों की मांग में सिंदूर भरने की धमकी देते हैं।


थाने पर डटे आदिवासी...
बदरवास थाने पर सेमरी गांव के आदिवासी डेरा डाले हुए हैं। आदिवासियों का कहना है कि जब तक दबंगों पर कार्रवाई नहीं हो जाती, तब तक वह थाने के सामने से नहीं हटेंगे। बदरवास थाना प्रभारी अनिल भारद्वाज का कहना है, सेमरी गांव के यादव पक्ष ने पहले मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। रात में आदिवासी पक्ष ने भी शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित आदिवासी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। पुलिस ने मौके पर दबिश भी दी थी। लेकिन उन्हें कोई मिला नहीं। पुलिस लागातर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन