Logo
Breaking News Exclusive
ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम

: Madhya Pradesh: सड़क हादसों में तीन की मौत, सिंगरौली में ट्रैक्टर ने छात्रा को कुचला तो लोगों ने किया हंगामा

News Desk / Tue, Dec 13, 2022


मध्यप्रदेश में अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। सिंगरौली में ट्रैक्टर ने छात्रा को कुचल दिया तो उमरिया में ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया, चालक की मौत हो गई। शिवपुरी में दो बाइक आपस में भिड़ गई, यहां भी एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। 

पहला हादसा सिंगरौली जिले में बुधवार सुबह का है। बताया गया कि यहां के माडा-परसोना मुख्य मार्ग पर 21 वर्षीय छात्रा सुमित्रा यादव घर से कॉलेज के लिए निकली थी, वह सड़क पर बस का इंतजार कर रही थी उसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर वाहन ने छात्रा को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।  हादसा करीब साढ़े 11 बजे का है। घटना के बाद लोगों में गुस्सा देखा गया। छात्रा के परिजन एवं ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। मौके पर माडा थाना पुलिस एवं भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। लोगों का कहना है कि लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, इनकी रोकथाम के लिए कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे। कब तक हम लोग अपनी जान गंवाते रहेंगे। घटना के बाद करीब दो-तीन घंटे चक्काजाम की स्थिति रही। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। परिजनों की मांग है कि बेलगाम वाहनों पर काबू पाया जाए एवं परिजनों को उचित मुआवजा की राशि प्रदान की जाए। 

शिवपुरी में बाइक टक्कर में युवक की मौत, दो घायल
दूसरा हादसा शिवपुरी जिले में बुधवार दोपहर का है। बताया गया कि सारना-शिवपुरी मार्ग पर लोहंगी के पास दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक ग्राम झुर्रे कॉलोनी में रहने वाला 18 वर्षीय सूरज पिता आनंद धुर्वे दोस्त लोकेश पिता अशोक खोबरे के साथ बाइक से छिंदवाड़ा की तरफ आ रहे थे तभी अचानक झुर्रे की तरफ जा रहे सिरगोरी निवासी गुड्डा सूर्यवंशी की बाइक से वे टकरा गए। हादसे में सूरज ने दम तोड़ दिया। लोकेश और दूसरी बाइक वाला गुड्डा सूर्यवंशी घायल हो गए। घायलों को तत्काल डायल हंड्रेड की मदद से रावणवाड़ा पुलिस ने जिला चिकित्सालय रेफर कर आया है, जबकि मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
 

उमरिया में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
तीसरा हादसा उमरिया में हुआ। जिले के इंदवार थाना के अमरपुर चौकी के ग्राम चिल्हारी अवध राज सिंह के घर के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिसमें चालक रामदास पिता बुद्धा पटेल (42) निवासी बुजबुजा जिला कटनी की मौत हो गई। वह जय बजरंग हार्डवेयर बरही के यहां से शाम गिट्टी लेकर चिल्हारी आया था और रात में गिट्टी खाली कर वापस बरही लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही अमरपुर चौकी प्रभारी कोमल दीवान दल बल सहित मौके पर पहुंचे। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन