Logo
Breaking News Exclusive
महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा

: 15 साल बाद लंदन से इंदौर लौटे, इनकी बनाई एप्लीकेशन यूएस की टॉप लिस्ट में शामिल

News Desk / Sun, Mar 12, 2023


नीलेश राठी और विनीता राठी

नीलेश राठी और विनीता राठी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

यह कहानी है इंदौर के नीलेश राठी और विनीता राठी की। दोनों ने इंदौर के रहने वाले हैं। दोनों ने यहां से पढ़ाई की और नौकरी के लिए लंदन गए। 15 साल बाद लंदन से एक सपना लेकर लौटे कि इंदौर में काम करेंगे और ग्लोबल लेवल पर चमक बिखेरेंगे। कड़ी मेहनत के दम पर दोनों ने यह सपना सच कर दिखाया और आज इनकी कंपनी में लगभग 400 लोग काम करते हैं। इनके बनाई एक एप्लीकेशन यूएस की टॉप लिस्ट में शामिल है। उसे डिज्नी जैसे ब्रांड उपयोग करते हैं और लाखों लोग उससे लाभ ले रहे हैं। 

अमर उजाला से बातचीत में नीलेश और विनीता राठी ने बताया कि इंदौर में हो रहा आईटी इंडस्ट्री का काम अब दुनियाभर में पहचान बना रहा है। उनकी कंपनी सिस्टैंगो टेक्नोलॉजिस लिमिटेड ने हाल ही में आईपीओ लांच किया जो 86 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के 34 करोड़ के आईपीओ के लिए 2100 करोड़ की एप्लीकेशन आई हैं। दोनों ने बताया कि इंदौर की कंपनी पर दुनियाभर के लोगों ने जो विश्वास बताया वह दिखाता है कि इंदौर का भविष्य कितना स्वर्णिम है। 

डिज्नी जैसे ब्रांड उपयोग करते हैं इनकी बनाई एप्लीकेशन
दोनों ने बताया कि इनके द्वारा बनाई गई एप्लीकेशन वेटलिस्ट को दुनियाभर की शीर्ष कंपनियां उपयोग करती हैं। यह एप्लीकेशन रेस्टोरेंट इंडस्ट्री पर काम करती है और ग्राहकों को कतार में लगने से बचाती है। इसकी मदद से ग्राहक बिना कतार के समय पर रेस्टोरेंट से अपना ऑर्डर ले पाते हैं। यूएस रेस्टोरेंट इंडस्ट्री की टॉप थ्री पोजिशन में यह एप्लीकेशन जगह बना चुकी है। 

मंदी के बावजूद कंपनी ने दुनियाभर से निवेश बटोरा
सिस्टैंगो टेक्नोलॉजिस लिमिटेड के चार्टर्ड अकाउंटेंट भव्य मंत्री ने बताया कि पिछले 15 - 20 दिनों से बाजार में मंदी है। इसके बावजूद हाल ही में कंपनी के आईपीओ को शानदार प्रतिसाद मिला है। इसकी खास वजह यह है कि कंपनी ने लगातार बेहतर काम किया और अपने ग्राहकों को विश्वस्तरीय सर्विसेस दी। कंपनी के 15 मार्च को एनएसई इमर्ज में सूचीबद्ध होने की भी उम्मीद है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन