Logo
Breaking News Exclusive
23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार

: Sehore: कुबेरेश्वर धाम पर होने वाले महोत्सव में पहुंचे हजारों श्रद्धालु, पांच किमी पहले ही रोके जा रहे वाहन

News Desk / Mon, Feb 13, 2023


महोत्सव में पहुंचे हजारों श्रद्धालु

महोत्सव में पहुंचे हजारों श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर और कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में आगामी 16 फरवरी से होने वाले सात दिवसीय रुद्राक्ष महोत्सव और शिवमहापुराण में शामिल होने के लिए पिछले दोनों से श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। शहर के इंदौर-भोपाल मार्ग पर वाहनों के द्वारा हजारों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। समय से पहले ही पूरा परिसर खचाखच भरा गया है। इधर शहर के सभी होटल, धर्मशालाओं और भवनों में भी श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला देर रात तक जारी है।

बता दें कि वाहनों में कुबेरेश्वर धाम के पांच किमी पहले ही रोका जा रहा है, जिससे भक्तों की परेशानी न हो। हालात ये है कि अमूमन रात नौ बजे के बाद सुनसान होने वाले शहर में कथा शुरू होने के पहले रात भर चहल-पहल शुरू हो गई। आगामी गुरुवार की सात बजे कथा व्यास भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा सुबह सात बजे से नौ बजे तक भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा। उसके बाद दोपहर एक बजे महाशिवरात्रि शिव महापुराण कथा का शुभारंभ किया जाएगा। इसके अलावा परिसर में बने भव्य रुद्राक्ष वितरण काउंटर से श्रद्धालुओं को 24 घंटे सातों दिन तक रुद्राक्ष का क्रम जारी रहेगा।

विठलेश सेवा समिति, ग्रामीणों और क्षेत्र के सभी सामाजिक संगठनों विशेष रूप से जिला प्रशासन आगामी 16 फरवरी से होने वाले भव्य रुद्राक्ष महोत्सव को लेकर कुंभ स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। जिला प्रशासन के आलाधिकारी समय-समय पर व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं, पिछले दो दिनों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने से कुबेरेश्वर धाम में धार्मिक माहौल बना हुआ है। हर तरफ भगवान शिव के जयकारों और भजनों पर श्रद्धालुओं पूरे आनंद से हैं। मंगलवार को भागवत भूषण पंडित मिश्रा ने यहां पर आए सभी श्रद्धालुओं से भेंट की।  

कुंभस्तर पर कर रहे तैयारियां...
समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया, कुबेरेश्वरधाम में महाकुंभ स्तर का विशाल रुद्राक्ष महोत्सव 16 से 22 फरवरी तक आयोजित किया जाना है। इसके लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कानून और शांति व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। कुबेरेश्वरधाम मेला स्थल पर पर्याप्त पार्किंग के लिए स्थान, वाहनों के आवागमन, बैरिकेटिंग, आने वाले श्रद्धालुओं की बैठक व्यवस्था, पेयजल और शौचालय सहित अन्य समुचित व्यवस्था की गई है। 16 फरवरी से लेकर 22 फरवरी तक समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर और कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन व विठलेश सेवा समिति के द्वारा कुंभमेला स्तर की तैयारियां की गई है।


16 फरवरी से 22 फरवरी तक कानून और शांति व्यवस्था अन्य व्यवस्थाओं के लिए तथा संपूर्ण व्यवस्था के प्रभारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी सीहोर होंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को समस्त कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त मात्रा में एम्बुलेंस मय डॉक्टर टीम और आवश्यक जीवन रक्षक औषधियों व पैरामेडिकल स्टाफ सहित उपलब्ध रखना सुनिश्चित करने को कहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि समस्त कार्यक्रम स्थल पर फयर विग्रेड वाहन फायर फाइटर, साफ-सफाई व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिए हैं। कुबेरेश्वरधाम जाने वाले मार्ग भटोनी जोड़, नापलाखेड़ी जोड़, कथा स्थल आदि सभी चिह्नित स्थानों एवं अन्य स्थानों पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन