Logo
Breaking News Exclusive
23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार

: Mahakaleshwar: महाशिवरात्रि पर टूटा रिकॉर्ड, 15 लाख से ज्यादा दर्शनार्थियों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

News Desk / Sun, Feb 19, 2023


बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में नित्य नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। इस वर्ष महाशिवरात्रि पर रिकॉर्ड स्तर पर श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई है। नव वर्ष 2023 की शुरूआत हो या अन्य पर्व, शिव भक्त विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए उज्जैन की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे मध्यप्रदेश के पर्यटन उद्योग को भी नई ऊंचाइयां मिल रही हैं। मन्दिर प्रशासन के मुताबिक इस बार महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल के दर्शन के सारे रिकॉर्ड टूट गए। महाशिवरात्रि पर 15 लाख दर्शनार्थी मंदिर पहुंचे, दूसरे दिन भी बाबा के दर्शन करने आने वाले भक्तों का सिलसिला जारी है।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक संदीप सोनी के अनुसार  महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद लगातार मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। महाशिवरात्रि पर उज्जैन में 10 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान था, लेकिन महाशिवरात्रि के एक दिन पहले यानी 17 फरवरी को ही लाखों श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने मंदिर आए। शुक्रवार रात दो बजे से बाबा महाकाल के पट खुलने के बाद  44 घंटे तक सतत बाबा महाकाल के दर्शन जारी रहे, जिसमें अब तक कुल 15 लाख श्रद्धालु बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ ले चुके हैं। महाशिवरात्रि खत्म होने तक बाबा महाकाल के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा इस बार कीर्तिमान स्थापित करेगा।

उज्जैन का कायाकल्प कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश में विकास मॉडल की नई तस्वीर दुनिया के सामने पेश की है। देश दुनिया से उज्जैन की अच्छी कनेक्टिविटी ने श्री महाकालेश्वर मंदिर की राह आसान कर दी है। 11 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक का लोकार्पण किया था। जिसके बाद से ही उज्जैन नगरी में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड आमद हो रही है।
 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन