Logo
Breaking News Exclusive
महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा

: Indore News: विमुक्ता की सहनशीलता ने ही उन्हें हमसे दूर किया- प्रो मंगल मिश्र

News Desk / Fri, Feb 24, 2023


प्रो मंगल मिश्र

प्रो मंगल मिश्र - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

कहते हैं छात्र के जीवन में गुरु माता पिता से बढक़र होता है लेकिन इस पंक्ति को बहुत कम शिक्षक चरितार्थ कर पाते हैं। इसके लिए त्याग, समर्पण, प्रेम और सहनशीलता के उस स्तर तक जाना पड़ता है जो एक आम इंसान के लिए संभव नहीं होता।

इंदौर के बीएम कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी की प्रिंसिपल विमुक्ता शर्मा इन गुणों की जीती जागती मिसाल थी और इन्हीं गुणों की वजह से छात्र उन्हें अपने माता पिता से ज्यादा प्यार करते थे। मैं उनका बहुत अधिक सम्मान करता था और इसके कई कारण भी थे। पहला तो यह कि वह प्रो अशोक शर्मा की बहू थी जो हमारे गुरु थे। उन्हें डैडी के नाम से जाना जाता था। इंदौर के शिक्षा जगत को उन्होंने नई ऊंचाईयां दी थी। उनके इन कामों को विमुक्ता ने घर आने के बाद बखूबी आगे बढ़ाया था। परिवार की विरासत को संभालने के साथ वह प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ मेें बैलेंस बिठाने के लिए जानी जाती थी।

एक बार मैं उनके साथ एक जरूरी मीटिंग में बैठा था। उसी वक्त दो छात्र कैबिन के गेट पर आए। उन्हें कुछ परेशानी थी जिसे वे अपनी प्रिंसिपल विमुक्ता से साझा करना चाहते थे। उनके आते ही विमुक्ता वह जरूरी मीटिंग छोडक़र चली गई। उन्होंने पहले छात्रों की परेशानी सुनी उन्हें सही जगह पहुंचाया और फिर मीटिंग में वापस आईं। आते ही उन्होंने कहा मुझे छात्रों को इंतजार करवाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। उनके इस गुण ने मेरी नजरों में उनका स्थान और भी अधिक ऊंचा कर दिया। आज उनके जाने पर पूरा शिक्षा जगत गमगीन है। मेरा मानना है कि शायद उनकी अच्छाईयों ने ही उनकी जान ले ली। सोचिए जो हरकतें उस छात्र ने विमुक्ता के साथ की यदि वह किसी और शिक्षक के साथ की होती तो पहली ही बार में वह कॉलेज से बर्खास्त हो जाता।

यह विमुक्ता की सहनशीलता ही थी जिसकी वजह से वह छात्र बार बार अभद्रता करने के बाद भी उस कॉलेज में पढ़ रहा था। यहां तक की विमुक्ता ने उसकी मार्कशीट निकलवाने तक में मदद की और उन्हें उस छात्र के भविष्य की भी चिंता रहती थी। उनका चेहरा आज भी नजरों के सामने है। उनमें अहंकार तनिक नहीं था। एक कॉलेज की प्रिंसिपल होने के बावजूद वह छात्रों से पूरे प्रेम के साथ मिलतीं थी। ईश्वर ऐसे सर्वगुण संपन्न शिक्षक बहुत मुश्किल से धरा पर भेजता है। छात्र, समाज और हर मानव को इन शिक्षकों का महत्व समझकर ताउम्र इनकी सीखों पर चलकर अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहिए।


- प्रो मंगल मिश्र, डीएवीवी, कार्य परिषद सदस्य, प्रिंसिपल, क्लॉथ मार्केट कन्या महाविद्यालय, इंदौर

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन