Logo
Breaking News Exclusive
अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो...

: Ujjain News: 21 लाख दीपों से जगमग होगा उज्जैन, अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी

News Desk / Sun, Feb 12, 2023


जगमग होगा उज्जैन

जगमग होगा उज्जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि पर धर्मनगरी उज्जैन लाखों दीपों से जगमग होगी। यहां पर शिप्रा नदी के तट को दीपों से सजाया जाएगा। आगामी 18 फरवरी को महाशिवरात्रि है, इस दौरान धर्मनगरी में शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव का आयोजन होगा। महाकाल की नगरी में शिव दीपावली के अंतर्गत शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव मनाया जाएगा। इस महोत्सव के तहत शिप्रा नदी के घाटों पर 21 लाख दीप जलाकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा।

बता दें कि यह कार्यक्रम भव्य स्तर पर जन भागीदारी से आयोजित किया जा रहा है। शहर का हर एक व्यक्ति इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता करे और कार्यक्रम से भावनात्मक रूप से जुड़े। शहर के हर समाज के हर तबके के व्यक्ति को दीपोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता करने का प्रयास किया जा रहा है।

55 हजार लीटर तेल से जलेंगे 21 लाख दीपक
महाशिवरात्रि पर पिछले साल उज्जैन ने शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव मनाकर प्रदेश सरकार ने नई परंपरा शुरू की थी। शिप्रा घाट पर एक साथ 11 लाख से अधिक दीपक जलाकर विश्व कीर्तिमान बनाया था। इस साल महाशिवरात्रि पर्व पर शहर 21 लाख दीपों को जलाकर नया कीर्तिमान रचेगा। बताया जाता है, शिव ज्योति अर्पणम के लिए 21 लाख नग दीपक जलाए जाएंगे, इसके लिए 55 हजार लीटर तेल की आवश्यकता होगी।

20 हजार वॉलेंटियर्स की होगी आवश्यकता
स्मार्ट सिटी सीईओ आशीष पाठक ने बताया, इस बार के कार्यक्रम में दीप जलाने के लिए 20 हजार वॉलेंटियर्स की आवश्यकता होगी। विभिन्न समाजों के द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले वॉलेंटियर्स की सूची भेजी जा रही है। वॉलेंटियर्स को पास जारी किए जाएंगे। साथ ही पास पर घाट का नाम भी दर्ज किया जाएगा। इस बार का आयोजन जीरो वेस्ट इवेंट होगा। हर स्पॉट पर हेल्प डेस्क और मेडिकल टीम मौजूद रहेगी। उज्जैन शहर के लिए यह बहुत बड़ा इवेंट होगा। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया जाएगा।


…तो टूटेगा अयोध्या का रिकॉर्ड
शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव के तहत शहर में लाखों दीप एक साथ जलाए जाएंगे, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड भी होगा। अभी तक रामनगरी अयोध्या में एक साथ 15 लाख 76 हजार दीपक जलाए गए थे। ऐसे में उज्जैन में इस बार 21 लाख दीपक जलाए जाएंगे। इससे अयोध्या का रिकॉर्ड टूटेगा और देश में एक साथ लाखों दीप जलाने का नया कीर्तिमान बनेगा। पिछली, महाशिवरात्रि को भी 11 लाख से ज्यादा दीपक जलाकर उज्जैन ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था।

बीते साल जलाए गए थे 11 लाख 71078 दीपक
शिप्रा नदी के किनारे पिछले साल महाशिवरात्रि (एक मार्च 2022) पर सूरज ढलते ही एक साथ 11 लाख 71 हजार 78 दीये प्रज्वलित कर कीर्तिमान बनाया था। गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने इसे दीपों का सबसे बड़ा प्रदर्शन (लार्जेस्ट डिस्प्ले आफ आयल लैम्प) करार दिया था। विश्व रिकार्ड बनने का प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रदान किया। इसके बाद आतिशबाजी कर शिप्रा आरती की गई थी।



Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन