Logo
Breaking News Exclusive
23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार

: Indore News: इंदौर के रेलवे स्टेशन पर बनेगी पासिंग लाइन, इसके लिए होगा सर्वे

News Desk / Thu, Feb 16, 2023


इंदौर रेलवे स्टेशन की डिजाइन में फिर होगा बदलाव।

इंदौर रेलवे स्टेशन की डिजाइन में फिर होगा बदलाव। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

पश्चिम रेल मंडल के अफसरों के साथ जनप्रतिनिधियों की बैठक शुक्रवार को रतलाम में हुई। बैठक में इंदौर में बन रहे नए रेलवे स्टेशन में बदलाव को लेकर चर्चा हुई। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि आने वाले समय में इंदौर से १०० से ज्यादा रेलगाड़ियां चलेगी। स्टेशन से मालगाड़ियां भी निकलती है। ऐसे में यहां ज्यादा ट्रैक की जरुरत है, पासिंग लाइन रहेगी तो रेलगाड़ियां आउटर पर खड़ी नहीं रहेगी।

इसे लेकर जल्दी ही सर्वे होगा। इसके अलावा पार्क रोड स्टेशन में पत्थर गोदाम वाले हिस्से में भी प्लेटफार्म बनाने और एक फुट ब्रिज बनाने की संभावनाएं तलाशी गई। रेलवे स्टेशन की जो नई योजना तैयार हो रही है, उसमे पार्क रोड स्टेशन भी शामिल किया गया है। बैठक में अन्य प्रोजेक्टों पर भी चर्चा हुई।


रेलवे जीएम हर साल पश्चिम रेलवे जोन के सांसदों से चर्चा करते है। इसमें मालवा निमाड़ से जुड़ी परियोजनाओं पर विस्तार से बात हुई। बैठक में बताया गया कि इंदौर दाहोद टनल का काम काफी धीमी गति से चल रहा है। इस काम में तेजी लाना चाहिए। इसके अलावा इंदौर-पीथमपुर का काम भी जल्दी पूरा होना चाहिए।

सांसद लालवानी ने कहा कि काम में देरी क्यों हो रही है। इसकी वजह भी पता चलना चाहिए। हर काम का बार चार्ट बनाना चाहिए। इंदौर रेलवे स्टेशन की योजना पर सुझाव दिए गए है। उसके बाद ही अफसरों को टेंडर आमंत्रित करने को कहा गया है। बैठक में इंदौर रेलवे स्टेशन में बदलाव के बाद टेंडर बुलाने के लिए अफसरों को कहा गया है। इंदौर रेलवे स्टेशन पर एक पासिंग लाइन और पत्थर गोदाम की तरफ एक प्लेटफार्म बनाने पर बैठक में जोर दिया गया। कुछ ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की मांग भी रखी गई है। गौतमपुरा पर ट्रेन का स्टॉपेज देने की मांग भी बैठक में उठाई गई।  


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन