Logo
Breaking News Exclusive
महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा

: Chhatarpur Crime: ऑनलाइन सट्टेबाजी के रैकेट का पर्दाफाश, 56 ATM कार्ड और 50 पासबुक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

News Desk / Mon, Mar 6, 2023


सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने ऑनालाइन सट्टेबाजी के रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में तमाम मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और पासबुक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोगों के KYC डॉक्यूमेंट्स का उपयोग करके खाता खुलवाते थे। फिर ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए ऑनलाइन सट्टा लगाते थे।

सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सेफ्रॉन लॉन मैरिज हॉल के पीछे की गली में कुछ लड़के किराए पर रहते हैं। वे ऑनलाइन सट्टेबाजी का काम करते हैं, उनके पास कई सारे मोबाइल फोन और सिम कार्ड हैं।

इसके बाद थाना प्रभारी ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। फिर अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने दबिश देकर मौके से दो लड़कों को गिरफ्तार किया। वहीं, मौके से दर्जनों मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और चेक बुक बरामद किए गए हैं।

लाखों के ट्रांजैक्शन और लंबे सट्टेबाजी के मिले सुबूत
पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह किस प्रकार दो ऑनलाइन गेमिंग मोबाइल ऐप के जरिए सट्टे पर पैसा लगाते थे। उसके लिए विभिन्न खाता धारकों के अकाउंट और फर्जी सिम कार्ड्स का प्रयोग करते थे।

इस मामले में लाखों के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और लंबे सट्टेबाजी के सुबूत मिले हैं जिसकी विवेचना अभी चल रही है।

गेमिंग वेबसाइट और ऐप का इस्तेमाल कर खेलते थे सट्टा
सीएसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि किस प्रकार आरोपी युवक लोगों के डॉक्यूमेंट लेकर फर्जी अकाउंट खुलवाते थे। फिर उनसे गेमिंग वेबसाइट और ऐप का इस्तेमाल करके सट्टा खेलते थे। आरोपियों की पहचान कृष्ण कांत गुप्ता (22) और मोहम्मद मस्जिद (24) साल बताई गई है। दोनों लड़के लवकुशनगर के रहने वाले हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से छतरपुर में रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में कड़ी तफ्तीश चल रही है और कई लोगों के नामों के खुलासे होना शेष लग रहे हैं।

इस कार्रवाई में SP सचिन शर्मा के आदेश पर ASP विक्रम सिंह परिहार के निर्देशन में सीएसपी लोकेंद्र सिंह के साथ TI कमलेश साहू, SI वीरेंद्र कुमार, SI राजकुमार तिवारी, ASI उमाशंकर त्रिपाठी, HC हरचरण राजपूत, साइबर सेल से संदीप तोमर, राजकिशोर साहू और नित्यप्रकाश शामिल रहे।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन