Logo
Breaking News Exclusive
महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा

: MP News: भोपाल में 21 मार्च से दुनियाभर के शूटर करेंगे फायर, वर्ल्ड शूटिंग प्रतियोगिता में 33 देश होंगे शामिल

News Desk / Sat, Mar 18, 2023


मध्य प्रदेश में पहली बार शूटिंग वर्ल्ड का आयोजन होने जा रहा है। 21 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। इसमें दुनियाभर के शूटर भाग लेंगे। 
शूटिंग वर्ल्ड कप के लिए भोपाल में फाइनल शूटिंग रेंज का निर्माण किया जा रहा है। 20 मार्च को शूटर ट्रेनिंग करेंगे। इसके  बाद 21 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। 26 मार्च तक प्रतियोगिता चलेगी। गौरेगांव शूटिंग अकादमी में 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर इंडोर फाइनल शूटिंग रेंज तैयार हो गई है। इस पर फाइनल में पहुंचने वाले अंतरराष्ट्रीय शूटर फायर करेंगे।इस कॉमन फाइनल रेंज में 10 मीटर में 10 लेन, 25 मीटर में 15 लेन और 50 मीटर में 10 लेन होंगी। वर्ल्ड कप शूटिंग प्रतियोगिता में पांच-पांच इंवेट होंगे। बता दें पिछले साल भोपाल गौरेगांव शूटिंग अकादमी में नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप और इस वर्ष खेलों इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन भी शूटिंग अकादमी में किया गया।

 

350 खिलाड़ी लेंगे भाग  
भारतीय नेशनल शूटिंग टीम के कोच और हाई परफार्मेंस मैनेजर दीपक कुमार दुबे ने बताया कि 20 से 22 देश के खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भोपाल पहुंच चुके है। 33 देशों के करीब 350 खिलाड़ी भाग लेंगे। भोपाल में 50 मीटर फाइनल हॉल जिसमें 10, 25 और 50 मीटर फाइनल रेंज बनकर तैयार है। यह देश का पहला फाइनल इंडोर रेंज है। अभी पुणे और दिल्ली में फाइनल रेंज आउट डोर है। भोपाल रेंज अत्याधुनिक शूटिंग रेंज है।  
 
 

अत्याधुनिक है भोपाल की शूटिंग रेंज 
भोपाल की शूटिंग अकादमी में 10, 25, 50 के अलावा शॉट गन की क्वालिफाइ रेंज हैं। 10 मीटर में एक साथ 70, 25 मीटर में 50 और 50 मीटर में 20 खिलाड़ी एक साथ निशाना लगा सकते है। 2009 में शूटिंग अकादमी करीब 35 एकड़ में बनकर तैयार हुई है। अत्याधुनिक शूटिंग रेंज में अपग्रेडेड मशीनें है। भोपाल को वर्ल्ड कप की मेजबानी मिलने का एक कारण यह भी है। 

यह देश ले रहे भाग 
भोपाल में होने वाली इस प्रतियोगिता में अजरबैजान, बांग्लादेश, बोस्निया हर्जेगोविना, ब्राजील, चीन, चेक गणराज्य, डेनमार्क, स्पेन, फ्रांस, ग्रेट ब्रिटेन, जर्मनी, हंगरी, इंडोनेशिया, ईरान, इजरायल, जापान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, कोरिया, सऊदी अरब, लिथुआनिया, मालदीव, मैक्सिको, रोमानिया, सिंगापुर, सर्बिया, श्रीलंका, स्विट्जरलैंड, स्वीडन, चीनी ताइपे, अमेरिका और उज्बेकिस्तान के निशानेबाज हिस्सा लेंगे।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन