Logo
Breaking News Exclusive
23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार

: MP News: सड़कों की दशा-दिशा बदलेगा कायाकल्प अभियान, 350 करोड़ रुपये किए जारी

News Desk / Sun, Feb 19, 2023


राज्य सरकार ने कायाकल्प अभियान शुरू किया है।

राज्य सरकार ने कायाकल्प अभियान शुरू किया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि प्रदेश के सभी नगरों की अंदरूनी सड़कों को ठीक करने के लिए राज्य सरकार ने राशि उपलब्ध कराई है। इन्हें ठीक रखना नगरीय निकायों का दायित्व है। इसे पूरा करने के लिए ही राज्य सरकार ने कायाकल्प अभियान शुरू किया है। 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इंदौर नगर निगम ने ग्रीन बॉन्ड जारी किए हैं। इस तरह सभी निकायों को अपने स्तर पर संसाधनों के स्रोत विकसित करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार से प्रदेश के 413 नगरीय निकायों को कायाकल्प अभियान के तहत 750 करोड़ रुपये स्वीकृत किए। पहली किस्त के तौर पर 350 करोड़ रुपये सिंगल क्लिक से नगरीय निकायों को ट्रांसफर किए। कार्यक्रम से सभी 413 नगरीय निकाय जुड़े थे। मुख्यमंत्री चौहान ने इंदौर, मंदसौर, जौरा, रामपुर नेकिन और धनपुरी नगरीय निकायों के पदाधिकारियों से संवाद भी किया। इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने यातायात प्रबंधन के लिए किए जा रहे नवाचार की जानकारी दी। 

इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया और विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने भी संबोधित किया। भोपाल की महापौर मालती राय, भोपाल नगर निगम के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

टेंडर प्रक्रिया 15 से 20 दिन में करें पूर्ण
सड़कों के रखरखाव का कार्य समयसीमा में होगा। 15 से 20 दिन में टेंडर की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। एजेंसी निर्धारित कर मई तक सभी सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे बारिश में नागरिकों को सुविधा होगी। चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश ने पूरे देश में स्वच्छता के क्षेत्र में पहला स्थान हासिल किया है। मार्च में स्वच्छता सर्वेक्षण फिर शुरू होगा। सभी नगरीय निकाय इस दिशा में प्रयास शुरू करें। नगरों में वार्ड स्तर पर स्वच्छता के लिए प्रतियोगी भावना होनी चाहिए। इसमें रहवासी संघों और नागरिकों का सहयोग लिया जाना चाहिए।  


अवैध को वैध करने की प्रक्रिया समयसीमा में करें
मुख्यमंत्री चौहान ने यह भी कहा कि राज्य शासन ने अवैध कॉलोनियों को वैध करने का निर्णय लिया है। यह भी फैसला किया है कि प्रदेश में अब कोई भी नई अवैध कॉलोनी नहीं बनने दी जाएगी। नगरीय निकायों का यह दायित्व है कि वे समयसीमा का पालन करते हुए पुरानी कॉलोनियों को वैध करें। साथ ही अपने क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के निर्माण की संभावना को खत्म करें।

किसे कितनी राशि मिलेगी? 
कायाकल्प अभियान में नगरीय निकायों की सड़कों को बेहतर बनाने के लिए जनसंख्या के आधार पर पैसा दिया गया है। दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगरों को 25 करोड़, दो से दस लाख तक की जनसंख्या वाले नगरों को सात करोड़, एक से दो लाख तक की जनसंख्या पर तीन करोड़, 50 हजार से एक लाख तक की जनसंख्या पर दो करोड़ 50 लाख, 30 से 50 हजार तक की जनसंख्या पर एक करोड़ 60 लाख, 20 से 30 हजार तक की जनसंख्या पर एक करोड़ और 20 हजार से कम जनसंख्या वाले नगरों को 50 लाख रुपये दिए गए हैं। कार्यों की निगरानी के लिए राज्य संचालनालय और संभाग स्तरीय समिति बनाई गई है। क्वालिटी कंट्रोल के लिए संभाग स्तर पर मोबाइल टेस्टिंग लैब बनाई है। राज्य स्तरीय क्वालिटी मॉनिटर्स मनोनीत किए हैं।

 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन