Logo
Breaking News Exclusive
अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो...

: MP News: 13 हथगोलों के साथ पकड़ाया राहुल शर्मा निकला गोपाल जोशी गैंग का सदस्य, आठ आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

News Desk / Mon, Jan 30, 2023


राहुल शर्मा निकला गोपाल जोशी गैंग का सदस्य

राहुल शर्मा निकला गोपाल जोशी गैंग का सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़वानी जिले में गोपाल जोशी गैंग बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थी। लेकिन पुलिस ने उनकी इस योजना पर पानी फेर दिया। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने 25 जनवरी को घेराबंदी कर एक कार को रोका, जिसमे 13 हथगोले और अन्य हथियार बरामद हुए। कार सेंधवा निवासी राहुल शर्मा चला रहा था। आरोपी से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने किसी बड़ी घटना को अंजाम देना कुबूल किया।

बता दें कि आरोपी राहुल शर्मा हथगोले और हथियार लेकर अपनी मौसी के यहां जा रहा था। जहां पर गोपाल जोशी का आना जाना है। यहीं गोपाल जोशी व्यापारी संजय झंवर हत्याकांड में भी शामिल है। इतनी बड़ी मात्रा में हथगोले और हथियारों को जमा करने के पीछे उनकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश थी। बड़वानी पुलिस ने 25 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को कार सहित गिरफ्तार किया था। कार की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में हथगोले और अवैध हथियार मिले थे।

मामले में पलसूद पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी अपनी मौसी के यहां हथगोले ले जा रहा था। जहां पर व्यापारी संजय झवर हत्याकांड का आरोपी गोपाल जोशी का भी आना-जाना है। हत्याकांड के मामले में कुल 11 आरोपी बनाए गए हैं, जिसमें से तीन आरोपी राम शर्मा, गोपाल जोशी और मुकेश उर्फ दगा शर्मा फिलहाल फरार हैं। वहीं, आठ आरोपी राहुल शर्मा, प्रवीण मोरे, निखिल शर्मा, राहुल आर्य, सलमान खान, वसीम लोहार, गोविंद कुशवाह और अजहर शेख गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने इनके पास से तीन पिस्टल भी जप्त की है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपी गोपाल जोशी के संपर्क में थे और ये सभी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए विस्फोटक सामग्री और हथियार एकत्रित कर रहे थे। गोपाल जोशी सेंधवा के बहुचर्चित संजय झवर हत्याकांड और कपड़ा व्यवसाई अपहरण कांड का भी आरोपी है। 25 जनवरी को पलसूद टोल प्लाजा पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान सेंधवा से बड़वानी की ओर जा रही बलेनो कार सवार राहुल शर्मा को पकड़ा था, जिसके पास से 13 नग हथगोले जप्त हुए थे। वहीं, एक आरोपी राम शर्मा मौके से फरार हो गया था।


बड़वानी एडिशनल एसपी आरडी प्रजापति ने बताया कि मुखबिर ने सुचना दी थी की कुछ लोग हथियार लेकर आ रहे हैं। हमने चेकिंग लगाकर एक गाड़ी को चेक किया तो उसमें 13 हथगोले बरामद हुए। वहीं से एक आरोपी राहुल शर्मा को गिरफ्तार किया, जो सेंधवा का निवासी है। साथ ही एक अन्य आरोपी राम शर्मा वहां से फरार हो गया था। हमने आरोपी राहुल शर्मा से जब तफ्तीश की तो उसके पास से एक डायरी मिली, उस डायरी में गोपाल जोशी गैंग के कुछ सदस्यों के नाम लिखे मिले थे।

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन