Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने गरियाबंद में कुर्सियां खाली, अफसरों पर भड़के मांझी, इधर, विधायकजी पटवारियों को जूता मारने को तैयार बालोद में युवक का हाथ-सिर धड़ से अलग, छात्रा 10वीं क्लास में पढ़ती थी पत्नी के मायके जाने से था नाराज, दो सालियों की गोली मारकर हत्या; वारदात के बाद थाने में सरेंडर ऋचा शर्मा को पंचायत, तो पिंगुआ को वन विभाग की जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट 4 दिन बाद बर्गी डैम की लहरों ने उगले आखिरी 2 शव, 20 साल पुराना था क्रूज डेढ़ साल के मासूम और 4 महिलाओं की मौत, AC ब्लास्ट की आशंका गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने गरियाबंद में कुर्सियां खाली, अफसरों पर भड़के मांझी, इधर, विधायकजी पटवारियों को जूता मारने को तैयार बालोद में युवक का हाथ-सिर धड़ से अलग, छात्रा 10वीं क्लास में पढ़ती थी पत्नी के मायके जाने से था नाराज, दो सालियों की गोली मारकर हत्या; वारदात के बाद थाने में सरेंडर ऋचा शर्मा को पंचायत, तो पिंगुआ को वन विभाग की जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट 4 दिन बाद बर्गी डैम की लहरों ने उगले आखिरी 2 शव, 20 साल पुराना था क्रूज डेढ़ साल के मासूम और 4 महिलाओं की मौत, AC ब्लास्ट की आशंका

: MP News: मध्यप्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से अब तक 12 की मौत, सबसे ज्यादा रायसेन में 4 लोग आए चपेट में

News Desk / Fri, Mar 17, 2023


सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

मध्यप्रदेश में इस समय मौसम बिगड़ा है। कई जिलों में बारिश और ओले गिर रहे हैं। इधर बिजली गिरने से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा रायसेन जिले के चार लोग चपेट में आए हैं। वहीं खंडवा जिले में दो महिलाओं पर बिजली गिरी है। मौसम विभाग ने रविवार को भी शहडोल संभाग के जिलों में तथा छतरपुर, टीकमगढ़, कटनी, बैतूल जिलों में वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

बता दें कि प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश-ओले गिर रहे हैं। प्रदेश के 26 जिलों में पिछले 24 घंटे से बारिश जारी है। इससे फसलें तबाह हो रही हैं, वहीं बिजली गिरने से अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। रायसेन में 4, खंडवा में 2 तो दमोह-नर्मदापुरम-सागर-बैतूल-अशोकनगर-धार में 1-1 व्यक्ति की मौत वज्रपात से होना बताया जा रहा है। बैतूल में बिजली गिरने 33 बकरे-बकरियों की मौत भी हुई है। बताया जा रहा है कि ये मवेशी बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे तभी बिजली गिर गई। 

खंडवा में दो महिलाओं की मौत
खंडवा में शनिवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही दो महिलाओं की मौत हो गई।  इसके अलावा चार अन्य लोग भी झुलस गए। घटना पंधाना थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बाबली और अंजनगांव की है। गांव में पिंकी और रविता समेत अन्य महिलाएं खेत में गेहूं फसल की कटाई कर रही थीं। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। बिजली गिरने से पिंकी और रविता की मौत हो गई।

कई जिलों में बिजली गिरने की आशंका
मौसम विभाग की मानें तो बीते 24 घंटों में प्रदेश के नर्मदापुरम, शहडोल, जबलपुर, चंबल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, उज्जैन, सागर, इंदौर तथा ग्वालियर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर, रीवा-भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान कहता है कि शहडोल, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। 


मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी लेकर आ रही है। इन दोनों के मिश्रण से प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी का असर है। 20 मार्च तक ऐसी ही स्थिति रहेगी।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन